झारखंड में छात्रवृत्ति न मिलने से हज़ारों छात्र आर्थिक तंगी के शिकार, जयराम की पार्टी ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री को भी किया टैग

    झारखंड में छात्रवृत्ति न मिलने से हज़ारों छात्र आर्थिक तंगी के शिकार, जयराम की पार्टी ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री को भी किया टैग

    रांची(RANCHI): झारखंड की जनता न सही पर झारखंड के छात्र जरूर राज्य सरकार से त्रस्त होने को विवश होते जा रहे हैं, और हो भी क्यू ना, आखिर राज्य में न एक भी सफल परीक्षा हुई है नाहीं कोई प्रतियोगी परीक्षा ऐसी है जिसनें न्यायालय का रुख न किया हो और तारीख पर तारीख न मिली हो. ऐसे में राज्य में युवाओं कि बेरोजगारी को लेकर लगातार विपक्ष, सरकार पर आलोचनाओं कि बौछार करते नज़र आते है. फिर चाहे वह भारतीय जनता पार्टी हो या JBKSS उर्फ JLKM. ऐसे में एक बार फिर JBKSS ARMY ने X ऐप पर पोस्ट कर लिखा है कि "झारखंड में छात्रवृत्ति न मिलने से हज़ारों छात्र आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है, छात्रवृत्ति में देरी ने गरीब छात्रों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है". साथ ही इस पोस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री चमरा लिंडा को भी टैग किया गया है, और पोस्ट में मुख्यमंत्री हेमनत सोरेन कि तस्वीर लगी है, वहीं कुछ छात्र भी इस पोस्ट में हाथों में पोस्टर्स लेकर नज़र आ रहे हैं. पोस्टर्स में अंग्रेजी भाषा में लिखा गया है, STUDENTS ARE NOT GETTING SCHOLARSHIP, वहीं दूसरे पोस्टर में लिखा है, STUDENTS ARE VERY TROUBLED.

    आपको बता दें कि झारखंड सरकार ई-कल्याण योजना के तहत राज्य के अंदर और राज्य के बाहर पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हर साल छात्रवृत्ति देती है. हालाँकि इस योजना के तहत स्कॉलरशिप की राशि निर्धारित नहीं है, और विद्यार्थियों के सालाना फीस के मुताबिक उन्हें छात्रवृत्ति की राशि दी जाती है. वहीं इस योजना का लाभ पाने के लिए विद्यार्थियों को हर साल आवेदन करना जरूरी है. इस छात्रवृत्ति के पात्र कक्षा 11वीं और उसके बाद की कक्षाओं में पढ़ रहे विदयरती हैं. साथ ही इंटरमीडिएट, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी या उच्च स्तर में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी इसका लाभ ले  सकते हैं. ऐसे में JBKSS ARMY, इस पोस्ट के जरिए ये दावा करती नज़र आ रही है कि राज्य में ई-कल्याण योजना के तहत छात्रों को बीते कई दिनों से छात्रवृत्ति का पैसा नहीं मिल रहा है, जिससे छात्रों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है.

    अब डुमरी विधायक जयराम महतो हो या उनकी पार्टी, दोनों ने ही हमेशा से ही छात्रों के मुद्दे को लेकर चर्चाएँ बटोरी है. साथ ही हर छात्र आंदोलन में जयराम महतो काफी सक्रिय रहे हैं, या यूं कहे कि छात्र आंदोलन से ही जयराम महतो नेता और फिर विधायक बने हैं. ऐसे में एक बार फिर छात्रों की परेशानियों को लेकर जयराम महतो कि JBKSS ARMY आवाज उठाने को तैयार है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news