हजारीबाग (HAZARIBAG) : झारखंड का लड़का और विदेश की लड़की. सीमा हैदर के बाद अब पोलैंड से 'बारबरा पोलक' नामक महिला सरहद लांघ कर शादाब से मिलने झारखंड पहुँच गई. वो गाना तो आपने जरूर सुना होगा कि सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई. यह कहानी भी इस गाने की तरह ही है. जहां प्रेम का ऐसा जादू चला की सरहद पार कर महिला अपने प्यार को पाने के लिए भारत आ गई. जिसने भी इनकी कहानी को सुना वह इनकी दीवानगी को देख दंग रह गया. लोग भी जानना चाहते हैं कि यह प्रेमी जोड़ी आखिर है कौन है. तो आइए आपको इन प्रेमी जोड़ों से रूबरू करवाते है.
वर्ष 2021 में बातचीत हुई शुरू
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां से लोग एक दूसरे से आसानी से जुड़ जाते हैं आजकल तो अधिकतर प्यार सोशल मीडिया के जरिए ही हो रहा है. यह प्यार की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. दोनों का प्यार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से शुरू होता है और फिर क्या प्यार का परमार ऐसा चढ़ा कि महिला झारखंड तक पहुंच गई. प्रेमी जोड़े में युवक शादाब आलम पिता स्व शाहूद मलिक एवं माता स्व.मुसरत खातून जो की कटकमसांडी क्षेत्र अंतर्गत खूटरा का रहने वाला है. सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम के माध्यम से विदेश की पोलैंड निवासी बारबरा पोलक से वर्ष 2021 में बातचीत शुरू हुई और बातचीत यहां तक पहुंच गई कि लड़की उनसे मिलने के लिए उनके गांव आ पहुंची. महिला का कहना है कि कुछ दिनों बाद ये दोनों शादी भी कर लेंगे.
बेटी अन्या शादाब को पुकारती है डेड
इस कहानी में ताज्जुब की बात तो ये है कि लड़की बारबरा पोलक की एक 6 वर्ष की बेटी अन्या भी है. जिसको शादाब ने अपनाया है. बेटी अन्या शादाब को डेड कह कर पुकारती है. वहीं इस विदेशी महिला के गाव पहुँचने के बाद गांव के कुछ लोग काफी खुश नजर आए तो वहीं कुछ लोग एतराज जताते दिखे. इस बीच कई लोगों ने अपने घरों में बुलाकर विदेशी मेहमान का स्वागत भी किया.
जानिए इनकी प्रेम कहानी
इस बारे में प्रेमी शादाब ने बताया कि बारबरा पोलक से प्रेम की कहानी वर्ष 2021 में शुरू हुई थी. इंस्टाग्राम के माध्यम से उनकी बातचीत शुरू हुई जिस दरमियान वो लोग एक दूसरे से काफी बातचीत करने लगे. जिस बीच दोनों को एक दूसरे से प्रेम हो गया. प्रेमी ने अपनी प्रेमिका बारबरा पोलक के बारे में कहा कि उसे यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है. हम लोग बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे. प्रेमी युवक शादाब का कहना है कि वो काम की तलाश में है और एक अच्छा काम करना चाहता है.
मैं शादाब के लिए आई हूँ- विदेशी महिला
विदेशी मेहमान बारबरा पोलक ने कहा कि मुझे भारत और हजारीबाग बहुत अच्छा लगा.मैं जब हजारीबाग पहुंची तो मुझे देखने के लिए काफी लोग आए जिससे मुझे सेलिब्रिटी जैसा फील हुआ. साथ ही महिला ने बताया कि पोलैंड में उसका खुद की घर और गाड़ी है. वहां मेरे पास सब कुछ है नौकरी है मैं तो सिर्फ इंडिया शादाब के लिए आई हूं. मैं शादाब से काफी खुश हूं और हम लोग बहुत जल्द एक दूजे के होने वाले हैं.
रिपोर्ट: समीर हुसैन
Thenewspost - Jharkhand
4+

