साहिबगंज में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर तृतीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न, पढ़े डीसी ने क्या कहा


साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर तृतीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न हो गया.जहांनगर निकाय आम निर्वाचन–2026 के स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कर्मियों का तृतीय यादृच्छिकीकरण (रैंडमाइजेशन) शनिवार को एनआईसी कार्यालय में संपन्न कराया गया.यह प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त हेमंत सती एवं सामान्य प्रेक्षक की अध्यक्षता में पूरी की गई.
साहिबगंज में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर तृतीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न
कंप्यूटराइज्ड प्रणाली के माध्यम से निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों का तीसरे चरण का रैंडमाइजेशन पारदर्शी तरीके से किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में यादृच्छिकीकरण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. इससे किसी भी प्रकार के पक्षपात की आशंका समाप्त होती है और मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता मजबूत होती है.तृतीय रैंडमाइजेशन के माध्यम से मतदान दलों का अंतिम गठन कर उन्हें संबंधित मतदान केंद्रों के लिए आवंटित कर दिया गया.पूरी प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई.
पढ़े डीसी ने क्या कहा
उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए चुनाव से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से पूर्ण किए जाएं.इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कु समेत अन्य निर्वाची पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे.
रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर
4+