देवघर पुलिस को चोरों ने दी खुली चुनौती, एक ही रात 11 घरों में की चोरी, दहशत में ग्रामीण

    देवघर पुलिस को चोरों ने दी खुली चुनौती, एक ही रात 11 घरों में की चोरी, दहशत में ग्रामीण

    देवघर(DEOGHAR):देवघर पुलिस को चोरों ने चुनौती दी है.बीती रात पथरौल थाना क्षेत्र के दासडीह में चोरों द्वारा चोरी की बड़ी बारदात को अंजाम दिया गया है.चोरों ने दासडीह में एक ही रात में 11 घरों में हाथ साफ किया है.चोरी की इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है.  

    सोने के आभूषण और लाखों रुपए ले गये चोर 

     बताया जा रहा है कि सभी घरों के लोग जब सोए हुए थे तब चोर उनके घर मे घुस गए और रखे समान पर हाथ साफ कर दिया.चोरी की घटना के बारे में पीड़ित परिवार कुछ भी नही बोल रहे हैं.सूत्रों के अनुसार सभी घरों में लाखों रुपये के नगद,आभूषण और कीमती सामान को चोरो द्वारा अपने साथ ले जाया गया है.  

    छानबीन कर रही पुलिस 

    सुबह में घरवालों की नींद खुलने के बाद यह मामला सामने आया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी.पथरौल थाना की पुलिस दासडीह पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है.पुलिस द्वारा 11 घरों में चोरी होने की भी पुष्टि नहीं की जा रही है.  

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news