विद्या का मंदिर भी नहीं रहा सुरक्षित, चोरों ने स्कूल के सामानों पर किया हाथ साफ, जानिए कैसे

    विद्या का मंदिर भी नहीं रहा सुरक्षित, चोरों ने स्कूल के सामानों पर किया हाथ साफ, जानिए कैसे

    देवघर (DEOGHAR): प्रखंड के मॉडल प्राथमिक विद्यालय नावडीह में बुधवार की देर रात चोरों ने विद्यालय के रसोई घर के सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया. बुधवार को विद्यालय बंद कर सभी शिक्षक, रसोइया और बच्चे घर चले गए. गुरुवार सुबह को ग्रामीणों ने विद्यालय के अध्यक्ष हरेंद्र कुमार मंडल को सूचना दी कि रसोईघर के धुंआ निकलने वाला चिमनी टूटा हुआ है. ग्रामीण जुटे तो देखा कि चिमनी का स्लैब नहीं था.

    यह भी पढ़ें:

    गोड्डा: पैर पसार रहा नशे का कारोबार, 35 हजार के ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

    चोरों ने ऐसा दिया घटना को अंजाम

    जानकारी के अनुसार रसोई के रास्ते चोर स्कूल के अंदर घुसे और सीकड़ से लगे ताले को तोड़ा. अंदर दाखिल होकर गैस का पाइप काटा, पानी का मोटर तोड़ा, रूम में सरस्वती वाहिनी के इंडियन गैस का दोनों सिलेंडर लिया और चोरी कर निलक गए. चिमनी का छेद संकरा होने के कारण चोर भोजन बनाने वाले बर्तन को नहीं ले जा सका. घटना की सूचना पाकर विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मुखिया दिनेश मंडल ग्रामीणों के साथ पहुंचे और घटना पर दुख जताया. मौके पर उन्होंने कहा कि काफी प्रयास के बाद बच्चों के हित में इस विद्यालय को हमारे प्रयास से मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया गया. ऐसे में इसे नष्ट करना बहुत बड़ा पाप है. ऐसे कृत्य करने वाले अज्ञात चोरों को पुलिस पकड़ कर उसे दंड दिलाने का कार्य करें.

    दी गई लिखित शिकायत

    बता दें कि यह कोई पहले घटना नहीं है, आसपास के क्षेत्रों से ऐसी घटना पहले भी सामने आ चुकी है. घटना की लिखित सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिवाकर प्रसाद ने कुंडा थाना और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मोहनपुर को दी. इस मौके पर वार्ड सदस्य गणेश ठाकुर,अनिल मंडल,विद्यालय के सहायक शिक्षक आशा कुमारी,अली मोहम्मद रफीक, संजीव कुमार,कन्हैया मंडल,अध्यक्ष हरेंद्र कुमार मंडल आदि ने घटना की निंदा की.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news