अंदर चोर-बाहर पुलिस : पढ़िए धनबाद में चोर-सिपाही का कैसे चल रहा दिलचस्प खेल !

    अंदर चोर-बाहर पुलिस : पढ़िए धनबाद में चोर-सिपाही का कैसे चल रहा दिलचस्प खेल !

    धनबाद(DHANBAD) : बच्चा में तो आप भी चोर-सिपाही का खेल खेले  होंगे या सुने होंगे. लेकिन कोयलांचल में सच में चोर-सिपाही का दिलचस्प खेल चल रहा है. इस खेल में चोर जीतेंगे या सिपाही, यह कहना भी अभी जल्दवाजी  होगी. दरअसल, बीसीसीएल की बंद खदान में केबल चुराने के लिए दर्जनों की संख्या में चोर प्रवेश कर गए है. पुलिस और सीआईएसएफ बाहर कैंप कर रही है. बंद चांदमारी के इनक्लाइन में ना पुलिस प्रवेश करने की हिम्मत कर पा रही है और न सीआईएसफ के जवान. अधिकारी तो भीतर जाने के लिए सोच भी नहीं सकते है. देर से मिली सूचना के अनुसार शनिवार की देर रात दो दर्जन केवल लुटेरे इनक्लाइन के भीतर घुस गए. इसकी सूचना मिलते ही कर्मियों ने धनसर पुलिस व सीआईएसएफ को सूचित किया. उसके बाद धनसार  पुलिस और  सीआईएसएफ के जवानों ने पहुंचकर इनक्लाइन की घेराबंदी कर दी है. केवल लुटेरों का दल अंदर फंसा हुआ है. 

    लुटेरों के बाहर निकलने का हो रहा इंतजार
     
    सुरक्षाकर्मी लुटेरों के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे है.  यह  इनक्लाइन कई वर्षों से बंद है.  इस बंद इनक्लाइन से चांदमारी और आसपास के इलाकों में पानी और बिजली की आपूर्ति होती है. इनक्लाइन  के भीतर काफी मात्रा में लोहे की सामग्री केवल और मोटर पंप है. जिस पर केवल लुटेरों की नजर है. यहां कई बार चोरी की घटनाएं भी हो चुकी है. इनक्लाइन में कई रास्ते हैं, लुटेरों के पास हथियार होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है.  या तो केवल लुटेरे पुलिस के हटने का इंतजार कर रहे हैं या फिर किसी दूसरे रास्ते की खोज में है, जिससे वह निकल सके. दरअसल, केवल लुटेरे जिस भी बंद खदान में प्रवेश करते हैं, उसके बारे में उन्हें पूरी जानकारी होती है. घेराबंदी होने पर वह कैसे निकलेंगे, कैसे भागेंगे, यह सब जानकारी लेकर ही प्रवेश करते है.  ऐसी बात नहीं है कि बंद खदान में चोरो के प्रवेश की यह  पहली घटना है. 

    यह कोई पहली घटना नहीं है, पहले भी होती रही है 

    इसके पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है.  पुलिस लगातार कई दिनों तक कैंप करती रहती है  लेकिन केवल लुटेरे  किसी दूसरे रास्ते से निकल भागते है.  हो सकता है कि चांदमारी बंद इनक्लाइन   में भी केवल लुटेरे निकल चुके होंगे.  लेकिन जब तक उन्हें निकल भागने की पुष्टि नहीं होगी, तब तक घेराबंदी तो रहेगी ही. मैनेजमेंट यह  मान रहा है कि गैलरी के अंदर काफी अंधेरा के साथ कई रास्ते हो सकते है.  जिसका फायदा उठाकर चोर फरार हो सकते है.  इधर, पुलिस का कहना है कि इनक्लाइन के अंदर घुसे चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इनक्लाइन   के अंदर बहुत गैलरी है, जिससे चोरों को  तलाश करने में परेशानी हो रही है.  सूत्रों के अनुसार इस बंद इनक्लाइन में हमेशा चोर  प्रवेश करते हैं और लोहे की सामग्री को काटकर ले जाते है.  मोटर पंप खोल लेते है.  देखना है इस बार केवल लुटेरे पकड़ाते  हैं या निकल भागने में सफल होते है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news