जय भीम पर संसद में ही हो गई मार पीट! स्कूल जैसा दिखा सर्वोच्च सदन का नजारा,कई सांसद घायल,देखिए वीडियो

    जय भीम पर संसद में ही हो गई मार पीट! स्कूल जैसा दिखा सर्वोच्च सदन का नजारा,कई सांसद घायल,देखिए वीडियो

    रांची(RANCHI):  देश की सर्वोच्च सदन में गुरुवार को अलग ही तस्वीर दिखी. जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है. जिस सदन में बाबा साहब अंबेडकर को लेकर प्रदर्शन चल रहा था. उसी सदन में अंबेडकर के सपने को माननीय सांसद ने चूर चूर कर दिया. संविधान और जय भीम को लेकर संसद के मकर द्वार के पास पक्ष और विपक्ष का प्रदर्शन चल रहा था.एक ओर से I.N.D.I.A गठबंधन के बयानों की आलोचना NDA के सांसद कर रहे थे तो दूसरी ओर I.N.D.I.A के सांसद जय भीम का नारा बुलंद करते दिखे.

    इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कई धक्का मुक्की शुरू हो गई. जिसे देख और सुन हर कोई हैरान रह गया. क्या अब संसद में स्कूल जैसा व्यवहार माननीय आपस में करेंगे. आखिर जिस संविधान और बाबा साहब को लेकर प्रदर्शन चल रहा है क्या उन्होंने ऐसे लड़ाई लड़ने को कहा था. आखिर अब किस ओर देश जा रहा है. जब माननीय ही ऐसी सड़क छाप जैसी हरकत करेंगे. तो फिर किसी और से उम्मीद क्या हो सकती है.

    धक्का मुक्की में भाजपा के बालासोर से सांसद सारंगी और फरुक्काबाद सांसद मुकेश राजपूत घायल हो गए. जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस धक्का मुक्की का आरोप नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर लगा है. भाजपा सांसद बताते है कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दे दिया जिससे वह बुजुर्ग सांसद सारंगी पर गिर गए. जिस वजह से उनके सर पर चोट लगी है.

    धक्का मुक्की का आरोप सिर्फ एक तरफ नहीं लगा है. I.N.D.I.A की ओर से भी सवाल खड़ा किया गया है. जिसमें बताया है कि सांसद मलिकार्जुन खरगे,राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ भी धक्का मुक्की की गई है. इसपर प्रियंका गांधी ने कहा कि I.N.D.I.A ब्लॉक के सांसद शांतिपूर्ण तरीके से अपने समय पर प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन भाजपा के लोगों ने बवाल शुरू कर दिया है.

    इस घटना पर लोजपा रामविलास के चिराग पासवान ने कहा कि लोकतंत्र और संसद की गरिमा को शर्मसार करने वाली घटना हुई है. संसद की सीढ़ी पर सभी भाजपा के सांसद प्रदर्शन कर रहे थे. सीढ़ी पर सभी थे इस बीच राहुल गांधी पहुंचे और बीच में सभी को चिरते हुए निकले.सभी सांसद किनारे हट कर जगह दिया लेकिन एक बुजुर्ग सांसद नहीं हट सके जिसके बाद धक्का दे दिया. यह बताने के लिए काफी है की अहंकार कितना है.                                       


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news