फरार चल रहे अपराधियों की खैर नहीं! सरेंडर करें नहीं तो हो जाएगी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई, देखिए कैसे डुगडुगी बजा कर पुलिस चिपका रही इश्तेहार

    फरार चल रहे अपराधियों की खैर नहीं! सरेंडर करें नहीं तो हो जाएगी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई, देखिए कैसे डुगडुगी बजा कर पुलिस चिपका रही इश्तेहार

    रांची(RANCHI): बढ़ते अपराध को लेकर झारखंड पुलिस पूरे एक्शन में है. अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. साथ ही फरार चल रहे वारंटी को सरेंडर करने का दबाव भी पुलिस की ओर से बनाया जा रहा है. सरेंडर नहीं करने पर कुर्की जब्ती करने का इश्तेहार अपराधियों के घर पहुंच कर पुलिस चिपका रही है. इस दौरान पुलिस ढोल लेकर अपराधियों के मोहल्ले में पहुंच कर ऐलान किया जा रहा है. सोमवार की अहले सुबह रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर डुगडुगी बजा कर इश्तेहार चिपकाया गया है.    

    तीन वारंटी के घर चिपकाया इश्तेहार   

    बता दें कि चुटिया थाना कांड संख्या 184/23 के प्राथमिक अभियुक्त दिलीप कुमार,तिरुपति कुमार और माधव कुमार के घर पर पुलिस पहुंची. लंबे समय से पुलिस तीनों की तलाश कर रही है. लेकिन इनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है. कई जगहों पर छापेमारी भी की गई. लेकिन अपराधी पुलिस के पकड़ में नहीं आ सके. जिसके बाद अब डुगडुगी बजाते हुए आरोपियों के घर पुलिस पहुंची है. सभी के घर के बाहर एक इश्तेहार भी चिपकाया है. जिसमें चेतवानी दी गई है कि अगर आत्म समर्पण नहीं किया तो अगली कार्रवाई कुर्की जब्ती की होगी.   

    रविवार को 94 गिरफ्तारी

    बता दें कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश के बाद सभी थाना पुलिस विशेष अभियान चला कर फरार वारंटी को जेल भेजने में लगी है. रविवार रांची जोन के आठ ज़िलों में सम्पति मूलक अपराध के अपराधकर्मी के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया. जिसमें 94 अपराधकर्मी को गिरफ़्तार किया गया. इसमें रांची में 35, गुमला में 20, जमशेदपुर में 19, सराइकेला खरसावां में 12, चाईबासा 06 और खूंटी में 02 अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news