झारखंड में भर्ती परीक्षाओं का टलता टाइम टेबल, राज्य में चयन परीक्षाओं का कैलेंडर बना मज़ाक, जून तक भी नहीं आया नोटिफिकेशन

    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं का टलता टाइम टेबल, राज्य में चयन परीक्षाओं का कैलेंडर बना मज़ाक, जून तक भी नहीं आया नोटिफिकेशन

    रांची(RANCHI):
    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने साल 2025 में अप्रैल के महीने में 11 तारीख को परीक्षा का कैलेंडर जारी  किया. इस कैलेंडर के जरिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के तहत होने वाली परीक्षाओं के लिए विज्ञापन कि अनुमानित तारीख बताई जाती है. पर बदहाली ये है कि इन कैलेंडर की तारीखें सिर्फ कागज के पन्नों तक ही सीमित रह चुकी है. 

    अगर कैलेंडर देखा जाए तो झारखंड पुलिस अवर निरीक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए मई 2025 का महीना तय किया गया था, और झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त परीक्षा को लेकर जून 2025 निर्धारित किया गया है. पर राज्य में हालत ऐसे हैं कि अब जून का महीना भी खत्म होने को है पर अबतक झारखंड पुलिस अवर निरीक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का विज्ञापन जारी नहीं हुआ है. ऐसे मे अभी तक इस NOTIFICATION का नामों निशान तक नजर नहीं आ रहा है, तब सोचने वाली बात ये भी है कि जब सरकार कैलेंडर के अनुरूप एक NOTIFICATION तक जारी नहीं कर पा रही है तो परीक्षाओं की क्या स्थिति होगी. 

    वहीं दूसरी ओर उन उम्मीदवार का क्या होगा जो बीते कई दिनों से इस एक परीक्षा के इंतज़ार में थे. वहीं बात करें झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त परीक्षा की तो अब महीना बीतने में करीबन 10 दिन शेष बचे है, उसके बावजूद भी इस परीक्षा को लेकर भी कोई चर्चा नहीं हो रही है. हालांकि राज्य के युवा अब भी इस इंतज़ार में हैं कि शायद जुलाई का महीना आने से पहले, झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त परीक्षा का विज्ञापन प्रसारित हो जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news