राहत: झारखंड में मंकीपॉक्स पीड़ित बच्ची की टेस्ट रिपोर्ट आयी निगेटिव


रांची(RANCHI): झारखंड के गढ़वा में डिटेक्ट हुई मंकीपॉक्स पीड़ित बच्ची की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आयी है. सात वर्षीय बच्ची के मंकी पॉक्स होने की सूचना राज्य मुख्यालय में मिली थी. इसके बाद बच्ची का स्वैब और नैजल स्वैब तथा खून का सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलाजी पुणे के लिए भेजा गया था. रीयल टाइम पीसीआर टेस्ट में भेजे गये सैंपल का रिजल्ट भी निगेटिव आया है. लक्षण वाली बच्ची को आर्थोपॉक्स वायरस, मंकीपॉक्स और वैरीसेला जोस्टर वायरस से पीड़ित होने की कोई पुष्टि नहीं हुई. पुणे भेजे गये सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आयी है.
गढ़वा जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि भी कर दी है. गढ़वा के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित बच्ची को किसी तरह का वायरस इंफेक्शन नहीं है. गढ़वा के सदर अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है. बच्ची पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है. इससे स्वास्थ्य विभाग को बड़ी राहत मिली है.
4+