मंत्री तक पहुंचने के लिए अधीक्षक ने लगाई दौड़ लेकिन पहुंच नहीं सके, जानिए क्या है पूरा मामला

    मंत्री तक पहुंचने के लिए अधीक्षक ने लगाई दौड़ लेकिन पहुंच नहीं सके, जानिए क्या है पूरा मामला

    धनबाद(DHANBAD): झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रविवार को धनबाद में थे. दोपहर में थोड़ी देर के लिए वह परिसदन भी पहुंचे. बहुत देर तक तो यहां नहीं ठहरे, वह कांग्रेस नेता के बेटी के शादी में नहीं पहुंच पाए थे.  इसलिए नव दंपति को आशीर्वाद देने जोड़ापोखर जाने के लिए धनबाद आए थे. प्रोटोकॉल के तहत मंत्री के स्वागत में धनबाद के SNMMCH के प्राचार्य डॉक्टर ज्योति रंजन प्रसाद यहां पहले से मौजूद थे. SNMMCH  के अधीक्षक  डॉ एके बर्णवाल को आने में थोड़ा विलंब हुआ. जब तक अधीक्षक परिसदन पहुंचते, मंत्री अपनी गाड़ी में बैठ चुके थे.

    पहुंचने के पहले ही निकल गई गाड़ी   

    अधीक्षक ने मंत्री तक पहुंचने के लिए दौड़ लगा दी. लेकिन मंत्री की गाड़ी तक पहुंचने के पहले ही गाड़ी निकल चुकी थी. हालांकि जोड़ा पोखर में मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि धनबाद के SNMMCH और सदर अस्पताल के लिए अधिकारियों को कहा है कि उपकरणों सहित अन्य व्यवस्था में जो भी खर्च संभावित है, उसका एक विस्तृत रिपोर्ट बनाकर भेजें, राशि विमुक्त कर दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा था कि अभी हाल ही में धनबाद के SNMMCH को 8.50  करोड़ की राशि विमुक्त की गई है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news