फैक्ट्री मालिक की हत्या करने वाले शूटर पुलिस की गिरफ्त में, जानिए कहां से धराये


धनबाद(DHANBAD): धनबाद के राजगंज के फैक्ट्री मालिक ज्योति रंजन हत्याकांड में धनबाद पुलिस को शुतरो तक पहुंचने में सफलता मिल गई है. शुतारो को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों गिरफ्तारी बिहार के भोजपुर जिले से की गई है. बताया जाता है कि 28 सितंबर को यानी घटना के एक दिन पहले शूटर भोजपुर से धनबाद पहुंचे थे. उन्हें barwadda के एक होटल में ठहराया गया था. 28 तारीख की रात उन लोगों ने इसी होटल में बिताए. होटल में ठहरने की व्यवस्था फैक्ट्री मालिक के भाई और उसका शागिर्द श्रीकांत मिश्रा ने किए थे. अगले दिन 29 तारीख को घटना को अंजाम देने के बाद भी उसी होटल में ठहरे और रात 10:00 बजे के आसपास होटल छोड़ कर चले गए. पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि शूटर हत्या करने के लिए हथियार खुद लेकर आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद हथियार घटनास्थल के बगल में ही फेंक कर चले गए. आपको बता दें कि 29 सितंबर की शाम को फैक्ट्री मालिक ज्योति रंजन की हत्या कर दी गई थी.ज्योतिरंजन कार ड्राइव कर जैसे ही अपने निवास के सामने पहुंचे ,अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. उस समय उनकी पत्नी और बच्चा भी साथ थे.
रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद
4+