धनबाद के तोपचांची में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी ,जानिए कैसे ध्वस्त हुई उग्रवादियों की योजना 

    धनबाद के तोपचांची में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी ,जानिए कैसे ध्वस्त हुई उग्रवादियों की योजना 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के तोपचांची में  गुरुवार को सुरक्षाबलों को भारी सफलता मिली. सर्च ऑपरेशन के दौरान बंकर  में रखी हुई  विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है.  विस्फोटक सामग्री में जिलेटिन, डेटोनेटर सहित अन्य सामग्री शामिल है. जानकारी के अनुसार तोपचाची थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में  तालाटूंगरी पहाड़ी के समीप सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों  को यह सफलता मिली है. विस्फोटक सामग्रियों की इतनी बड़ी खेप किस मंशा से रखी गई थी, इसका तो अभी कुछ पता नहीं चला है. लेकिन इतना तो तय है कि अपनी खोई ताकत को एक बार फिर बल देने के लिए झारखंड में नक्सली सक्रिय दिखने लगे हैं. इलाके में ऐसे बहुत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. 

    तोपचाची थाना क्षेत्र उग्रवाद प्रभावित इलाका माना जाता रहा है 
     
    वैसे भी धनबाद जिला का तोपचाची थाना क्षेत्र उग्रवाद प्रभावित इलाका माना जाता है. इसी थाना क्षेत्र में वर्षों पूर्व गोविंदपुर जैप के दर्जनों जवानों को उग्रवादियों ने काट दिया था. जवान तोपचाची ब्लाक परिसर स्थित बैरक में आराम कर ही रहे थे कि खरीदार के वेष में पहुंचे उग्रवादियों ने उनपर अचानक हमला कर दिया था और दर्जनों जवानों की जान ले ली थी. आज का सर्च अभियान कमांडेंट अच्युतानंद 154वीं बटालियन के निर्देश पर चलाया गया. अभियान की अगुवाई दलजीत सिंह भाटी कर रहे थे. सर्च अभियान में  संजीव कुमार सहायक कमांडेंट, वासुदेव निरीक्षक रतनलाल, तोपचांची थाना प्रभारी जयराम प्रसाद, सिपाही केएस  राम मीणा, उप निरीक्षक गुरूमेल सिंह , एसआई अनिल विद्यार्थी तथा सी कंपनी के अन्य अधिकारी एवं जवान शामिल थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news