प्रेम कहानी का दुखद अंत, 2 मई को लड़के की होनी थी शादी, जानिए फिर क्या किया प्रेमी जोड़े ने  

    प्रेम कहानी का दुखद अंत, 2 मई को लड़के की होनी थी शादी, जानिए फिर क्या किया प्रेमी जोड़े ने  

    धनबाद(DHANBAD): दो मई को लडके की दूसरी जगह शादी होनी थी ,इसके पहले धनबाद के गोविंदपुर में एक ही फंदे से झूल कर प्रेमी जोड़े ने जान दे दी . दोनों में प्रेम संबंध चल रहा था लेकिन बिरादरी अलग होने के कारण शादी में  बाधा आ  रही थी. लड़के के पिता ने दूसरी जगह शादी तय कर दी थी. कार्ड भी बांटा जा रहा था. 30 तारीख को हल्दी की रस्म थी. इसके पहले बालिक प्रेमी और नाबालिग प्रेमिका ने अपनी जीवन लीला ख़त्म कर ली. घटना झकझोर ने वाली थी. पुलिस ने लाश को जब्त  कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. गुरुवार की शाम खिलकनाली  गांव के जंगल में लोगो ने पेड़ से लटकते लड़का -लड़की के शव को देखा. एक ही रस्सी से लाशें लटक रही थी. 

    गांव वालों के साथ पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची 
     
    यह घटना जंगल की आग की तरह फैली, गांव वालों के साथ पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंची. प्रेमी मथुरा रजवार की 2 मई को शादी होने वाली थी. इसके पहले यह घटना घट गई. लड़का -लड़की दोनों पड़ोसी थे लेकिन उनकी बिरादरी अलग थी. परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे, जिसके बाद संभवत प्रेमी जोड़े ने यह आत्मघाती कदम उठाया. मृतकों के नाम  24 वर्षीय मथुरा रजवार और 16 वर्षीय मीतू  गोस्वामी  है. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, पुलिस को बताया गया कि दोनों के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम चल रहा था. मामला अंतर जातीय  होने के कारण दोनों परिवारों में विवाद भी हुआ था. पुलिस के अनुसार बुधवार की आधी रात के बाद दोनों अपने-अपने घरों से निकल गए. लड़की को घर में नहीं देख ऑटो चालक पिता अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ खोजबीन की.

    पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी 

    उन्होंने कई इलाकों में खोजा ,उसके बाद गुरुवार की शाम पुत्री की गुमशुदगी सूचना थाने में दी. उधर, लड़के के पिता भी बेटे के घर में नहीं होने से परेशान थे. युवक मजदूरी करता था, पिता भी मजदूरी करते है. पुलिस को गुरुवार की देर शाम सूचना मिली कि एक जोड़े ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली है. घटनास्थल पुलिस को  खिलकिनारी गांव के पीछे का जंगल बताया गया. लोगों ने पुलिस को बताया कि एक पेड़ के सहारे गमछे से एक युवक और युवती की लाश को  झूलते हुए देखा गया है. उसके बाद पुलिस पहुंची तो पाया कि दो अलग-अलग गमछा को एक साथ जोड़ कर एक ही फंदे में पेड़ से झूल रहे थे. लड़के के पिता ने उसकी शादी टुंडी के कटनिया में तय की थी. उसकी शादी 2 मई को होने वाली थी. बुधवार को गांव में कार्ड भी बंटा था. 30 अप्रैल को हल्दी की रस्म थी.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news