RSS मुख्यालय में संघ प्रमुख ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज , क्या कहा इस मौके पर जानिये

    RSS मुख्यालय में संघ प्रमुख ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज , क्या कहा इस मौके पर जानिये

    रांची(RANCHI):  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोमवार सुबह 8 बजे राष्ट्रध्वज फहराया गया. संघ प्रमुख यानी सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने ध्वजारोहण करके तिरंगे को मानवंदना दी. डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इन दोनों जगह ध्वजारोहण से पूर्व भारत माता की पूजा भी हुई. इस मौके पर पथ संचलन का भी कार्यक्रम होता है. यह पथ संचलन नागपुर के महल इलाके में स्थित संघ मुख्यालय से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न स्थानों से गुजरता है.  इस दौरान RSS प्रमुख मोहन भागवत ने तिरंगे के महत्व बताया. उन्होंने कहा कि राष्ट्र ध्वज के शीर्षस्थ रंग को हम केसरिया रंग कहते हैं जो त्याग, कर्म, प्रकाश और ज्ञान का रंग है. हम पवित्र बनेंगे, हमारा मन विकारों से ग्रस्त नहीं होगा इसलिए दूसरा रंग सफेद है. सभी प्रकार की समृद्धि का हरा रंग लक्ष्मी जी का प्रतीक है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news