श्रावणी मेला को लेकर प्रसाद का दर तय, निर्धारित दर से अधिक वसूल करने पर होगी दंडनात्मक कार्यवाई,प्लास्टिक के उपयोग पर रहेगी पाबंदी

    श्रावणी मेला को लेकर प्रसाद का दर तय, निर्धारित दर से अधिक वसूल करने पर होगी दंडनात्मक कार्यवाई,प्लास्टिक के उपयोग पर रहेगी पाबंदी

    देवघर (DEOGHAR) : आगामी 22 जुलाई से शुरू हो रही राजकीय श्रावणी मेला में बाबा नगरी देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सूचना है. श्रावणी मेला के दौरान बाबा नगरी में प्रसाद खरीदारी को लेकर जिला प्रशासन ने दर तय कर दिया है. श्रद्धालु देवघर के किसी भी दुकान से जहां चाहे वहां से एक दर पर प्रसाद खरीद सकते हैं. अनुमंडल अधिकारी कार्यालय में आज हुए व्यावसायिक संघ, दुकानदारों के साथ एसडीओ की हुई बैठक में प्रसाद का दर निर्धारित कर दिया गया है.

    पेड़ा का दाम किया गया निर्धारित

    श्रावणी मेला के दौरान अच्छी किस्म का पेड़ा जिसमें 800 ग्राम खोवा एवं 200 ग्राम चीनी वाला 400 रुपये प्रति किलो का दर निर्धारित किया गया है. वहीं 700 ग्राम खोवा एवं 300 ग्राम चीनी वाला पेड़ा 370 रुपया की दर से मिलेगी. अब चूड़ा की बात करें तो रायपुर चूड़ा 60 रुपया प्रति किलो जबकि वर्द्धमान चूड़ा 50 रुपए का दर निर्धारित किया गया है. इसके अलावा इलाईची दाना का दर 80 रुपिया प्रति किलो होगा.श्रावणी मेला के दौरान गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन सख्त रवैया अपनाने की बात कह रही है. अगर मिलावट का मामला सामने आया तो संबंधित दोषियों पर दंडनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए फूड सेफ्टी विभाग लगातार निगरानी करती रहेगी. वहीं प्लास्टिक मुक्त मेला बनाने के लिए किसी भी दुकान से प्लास्टिक में कोई भी सामग्री नहीं दिया जाएगा.

    रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news