संविधान को लेकर कांग्रेस के फैलाए अफवाहों से जनता को कराया जा रहा अवगत- अमर कुमार बाउरी

    संविधान को लेकर कांग्रेस के फैलाए अफवाहों से जनता को कराया जा रहा अवगत- अमर कुमार बाउरी

    रांची(RANCHI): राज्य में भाजपा इन दिनों भारतीय संविधान को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए संविधान गौरव अभियान चला रही है. ऐसे में रांची के भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान और भाजपा नेता चंदनक्यारी पूर्व विधायक अमर कुमार बावरी ने आज संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संविधान के प्रति आस्था और दिशा कैसे बने इसके लिए संविधान गौरव अभियान की शुरुआत की गई थी. 21वीं सदी का यदि कोई महान ग्रंथ है तो वह बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान है. उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के जन्म भूमि महाराष्ट्र में 2024 के विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र की जनता ने प्रचंड बहुमत जनादेश देकर बाबा साहब को सम्मान देने का काम किया है.  

    वहीं, भाजपा के पूर्व विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 25 जनवरी तक संविधान द्वारा अभियान चलाई गई है. इस अभियान में 27 जिलों में कई कार्यक्रम निर्धारित थे. इस कार्यक्रम में शामिल होकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्य किया है. इस अभियान के तहत कांग्रेस द्वारा संविधान को लेकर अफवाह फैलाने का जो काम किया गया था, उससे लोगों को परिचित कराया गया. साथ ही इस कार्यक्रम में बाबा साहब अंबेडकर के प्रति समर्पित जानकारी प्राप्त किए गए और संविधान के प्रति लोगों को सजग भी किया गया.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news