6 करोड़ की लागत से बन कर तैयार हुआ जुगसलाई का नया नगर निगम भवन, जानिए किन सुविधाओं से होगा लैस 

    6 करोड़ की लागत से बन कर तैयार हुआ जुगसलाई का नया नगर निगम भवन, जानिए किन सुविधाओं से होगा लैस 

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):जमशेदपुर दुर्गा पूजा में जुगसलाई नगर निगम को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है.अब जुगसलाई नगर निगम बहुमंजिलें भवन में तब्दील होगा. इस बहुमंजिला भवन में कर्मचारियों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था और साथ ही जनप्रतिनिधियों के लिए बैठने, मीटिंग हॉल की सुविधा, अधिकारी के लिए अलग से चेंबर, मार्केट कंपलेक्स बेसमेंट पार्किंग अत्याधुनिक सुविधा से लैस होगा. 

    6 करोड़ की लागत से बन कर तैयार हुआ भवन

    पूर्व में छोटे से भवन में काफी मुश्किलों से कर्मचारी और अधिकारी करते थे.  मगर अब इस नवनिर्मित बहुमंजिला भवन में  काम करने से इन्हें सहूलियत होगी. इसका उद्घाटन दुर्गा पूजा के अवसर पर होगा. क्षेत्र की जनता को भी आराम से काम करवाने में सुविधा मिलेगी. यह भवन 6 करोड़ से बन कर तैयार होगा. 

    नवनिर्मित भवन की बात से कर्मचारियों सहित अधिकारी में खुशी 

    इस बहुमंजिला भवन में तमाम सुविधाएं हैं. ये सुविधा जुगसलाई नगर पालिका में काम कराने आने वाले लोगों को मिलेगी. भवन में लिफ्ट मार्केट कंपलेक्स बेसमेंट में पार्किंग सहित कई सुविधाएं मौजूद हैं. पूर्व में यह कार्यालय बहुत ही छोटे से भवन में चल रहा था. जहां काम करने में कर्मचारियों के साथ साथ काम कराने आए लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. मगर अब यह भवन बन जाने से अधिकारी कर्मचारियों और काम कराने आने वाले लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया होने जा रही है. जिससे अधिकारी के साथ-साथ कर्मचारियों में भी एक खुशी की लहर देखने को मिली है. 

    2 साल का काम हुआ एक साल में ही पूरा

    अधिकारी ने बताया कि इसका कार्य 2 वर्ष में पूरा होना था. मगर अच्छे संवेदक मिलने के कारण उसका कार्य 1 वर्ष में ही पूरा हो चुका है. उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा कि वे अपने हाथों से इस नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करें. कर्मचारी ने बताया पूर्व में काम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, जर्जर भवन और कम जगह होने के कारण काम करने में काफी मुश्किलें आती थी. मगर अब इस भवन के बन जाने से आराम से काम किया जा सकता है अच्छा स्पेस मिलने से आम जिन लोगों को भी सुविधा होगी और अच्छे तरीके से फाइलों का रख रखाव और काम करने में सुविधा मिलेगी. 

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news