विधायक ने पत्रकार सम्मेलन में कहा : अगस्त माह के दस हजार क्यूंटल अनाज की सही जांच नहीं हुई तो विधानसभा में उठाएंगे आवाज

    विधायक ने पत्रकार सम्मेलन में कहा : अगस्त माह के दस हजार क्यूंटल अनाज की सही जांच नहीं हुई तो विधानसभा में उठाएंगे आवाज

    पलामू (PALAMU): डालटनगंज शहर अपने आवास पर हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक सह एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता की. उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जो सराहनीय है. लेकिन कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी जाने से कतराते हैं. उन्हें जनता का सामना करने में डर लगता है. कई जगहों पर देखा गया है कि कार्यक्रम में पदाधिकारी खुद नहीं जाकर कर्मचारियों को भेज देते हैं. कर्मचारी रहे या न रहें, क्या फर्क पड़ता है. इस पर भी सरकार और जिले के उपायुक्त को गंभीरता से लेने की जरूरत है.

    विभागों की लचर वयस्था पर तीखी प्रतिक्रिया

    हुसैनाबाद और हैदरनगर प्रखंड के लाभुकों का अगस्त 2022 का दस हजार किवंटल अनाज ऊपर ही ऊपर बेच दिया गया. उन्होंने इस संबंध में पत्राचार किया. जांच का हवाला देकर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. सितंबर का भी मुफ्त अनाज आज तक नहीं बटा. इस संबंध में बताया गया कि जिले से अनाज उपलब्ध नहीं हुआ है. विधायक ने कहा कि इस मामले को विधानसभा में उठाने का काम करेंगे. अगर इस मामले को सही ढंग से जांच नहीं किया गया, तो एनसीपी सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन भी करने को बाध्य होगी. उन्होंने बिजली विभाग की लचर वयस्था पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा कि बिजली मिलता नहीं प्रत्येक माह मनमाना बिल भेज दिया जाता है. जिससे ग्रामीणों को  काफी परेसानी उठाना पड़ रहा है. विधायक कमलेश कुमार सिंह ने सरकार से मांग की है की मेदिनीनगर के खास महल जमीन को फ्री होल्ड किया जाए. होल्डिंग टेक्स में भी मनमाने तरीक़े से बढ़ोतरी कर दी गई है. जिसका मूल्यांकन कर सुधार होना जरूरी है. हुसैनाबाद विधानसभा सभा क्षेत्र में 6 माध्यमिक विद्यालयों में मैनेटेन्स की राशि सरकार ने दी है. लेकिन सही ढंग से मैनेटेन्स का कार्य नही किया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने 15 साल पहले बने प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय अस्पताल नहीं खुलवाया. यह गांव के गरीबों के साथ अन्याय है. इसके साथ साथ हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र के कई अहम मुद्दों को लेकर विधायक कमलेश कुमार सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी. एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह के समक्ष कई लोगो ने एनसीपी की सदस्यता ग्रहण की. उन्हे फूल माला देकर स्वागत किया गया. मौके पर एनसीपी  के प्रदेश महासचिव विनय कुमार सिंह उर्फ बिनू सिंह, अजीत सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनान खान समेत एनसीपी के कई नेता व कार्यकर्ता थे शामिल.

    रिपोर्ट: जफ़र हुसैन, पलामू 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news