DHANBAD-इंटर स्टेट बस टर्मिनल के लिए जमीं मिली नहीं और निकल गया टेंडर 

    DHANBAD-इंटर स्टेट बस टर्मिनल के लिए जमीं मिली नहीं और निकल गया टेंडर 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद की विकास योजनाओं के साथ आपराधिक खिलवाड़ होता है. नतीजा होता  कि योजनाएं बनती हैं. डीपीआर तैयार होती है लेकिन किसी न किसी तकनीकी कारणों से योजनाएं फाइलों में धूल फांकने लगती है.  ऐसी ही एक योजना के संबंध में पता चला है.  योजना है धनबाद में प्रस्तावित इंटर स्टेट बस टर्मिनल के निर्माण का. 148 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रस्ताव है. जुडको  ने टेंडर भी निकाल दिया है. लेकिन बस टर्मिनल के लिए चिन्हित जमीन का अभी तक अधिग्रहण नहीं हुआ है. 

    पीपी मोड में बनाने का है प्रस्ताव 

    पीपी मोड में बनने वाले इंटर स्टेट बस टर्मिनल के लिए टेंडर डालने की अंतिम तिथि भी तय है. 9 नवंबर तक टेंडर डाला जा सकता है. 10 नवंबर को इसका टेक्निकल बिड खोला जाएगा. सूत्रों के अनुसार बरवड्डा  के पंडुकी  में प्रस्तावित बस टर्मिनल के लिए चिन्हित 7.5 एकड़ जमीन में से केवल 1.69 एकड़ जमीन सरकारी है.  बाकी जमीन रैयती है. इसे अधिग्रहित करनी होगी. इसके लिए नगर निगम ने भू अर्जन विभाग को 12 करोड़ 66 लाख  दे दिए है. लेकिन अभी तक जमीन का संभवत अधिग्रहण नहीं हुआ है. ऐसे में टेंडर आमंत्रित हो जाने के बाद भी काम कैसे शुरू होगा, यह  एक बहुत बड़ा सवाल है. इंटर स्टेट बस टर्मिनल बनने के बाद राज्य के विभिन्न जिलों और दूसरे राज्य से जीटी रोड होकर गुजरने वाली बसें यहां ठहराव करेंगी. 

    बनने पर जाम से मिल सकती है राहत 

    शहर में जाम की समस्या से भी कुछ राहत मिलेगी. अभी धनबाद शहर के बरटांड़ में  बस डिपो है. शहर में बसें  प्रवेश करती है तो जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. और उसके बाद लोगों को परेशानी झेलनी होती है. आपको बता दें कि बरटांड़  का बस स्टैंड भी पहले रेलवे स्टेशन परिसर में ही था. तत्कालीन उपायुक्त मदन मोहन झा के कार्यकाल में काफी जद्दोजहद के बाद बस पड़ाव को धनबाद स्टेशन पर से हटा कर बरटांड़  में लाया गया था.  लेकिन बसों के भारी दबाव के कारण इसे शहर से दूर ले जाने की योजना पर काम शुरू हुआ  लेकिन जमीन के अधिग्रहण किए बिना टेंडर निकाल देने से कई सवाल खड़े हो रहे है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news