सिंदरी बवाल कांड का किंग पिन आया पुलिस की पकड़ में, जानिए कब और कैसे हुआ था बवाल 

    सिंदरी बवाल कांड का किंग पिन आया पुलिस की पकड़ में, जानिए कब और कैसे हुआ था बवाल 

    धनबाद (DHANBAD): बहुचर्चित सिंदरी हमला कांड के लगभग 45 दिनों के बाद घटना के किंग पिन माने जाने वाले भाजपा नेता सतीश महतो को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है. लगभग 4 थानों की पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तारी की है.

    क्या है मामला

    दरअसल 26 अगस्त को सिंदरी में भारी बवाल हुआ था. पूरा शहर लगभग उपद्रवियों को कब्जे में था. वहीं 22 अगस्त को बवाल की शुरुआत हुई थी और उसके प्रतिशोध में 26 अगस्त को जनता मजदूर संघ के नेता लक्की सिंह के कार्यालय पर हमला बोल दिया गया था. उनके घर पर भी हमला करने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस बल ने  रोक दिया था. मामले को लेकर भारी भरकम एफ आई आर की गई थी. कम से कम तीन एफ आई आर की गई. एक दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस मामले को लेकर सुस्त पड़ गई थी, लेकिन अचानक मंगलवार को सतीश महतो की गिरफ्तारी की गई. इसी हमला कांड में भौरा के थानेदार हिमांशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए ,जिन्हें पहले तो धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर उन्हें दुर्गापुर ले जाया गया. दुर्गापुर से एअरलिफ्ट कर दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है. झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की पहल पर राज्य सरकार ने भी ₹200000 की सहायता राशि हिमांशु कुमार के परिजनों को दी है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news