लौहनगरी पर छायी बीजेपी की प्रचंड जीत की खुशी! मिठाईयों और बधाईयों का दौर जारी

    लौहनगरी पर छायी बीजेपी की प्रचंड जीत की खुशी! मिठाईयों और बधाईयों का दौर जारी

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत से पूरे देश में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है.एक तरफ जहां बधाईयों का दौर जारी है, तो वही दुसरी तरफ मिठाईयां बांटी जा रही है.वहीं इस जीत का जश्न झारखंड के साथ जमशेदपुर में देखने को मिल रहा है.जमशेदपुर में बीजेपी नेता राजीव रंजन सिंह ने भी अपने कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू बांटकर जीत की खुसी मना रहे है.

    मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के जमकर नारे लगाये गये

    वहीं मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के जमकर नारे लगाये गये.वहीं बीजेपी नेता राजीव रंजन सिंह ने कहा कि कांग्रेस जितना प्रधानमंत्री के बारे में बुराई करती ,है उतना ही प्रधानमंत्री का नाम आगे बढ़ रहा है.देश की जनता सब कुछ समझ चुकी है. भ्रांतियां फैलाने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है.

    अब देश की जनता को कोई भी गुमराह नहीं कर सकता

    वही आगे राजीव रंजन सिंह ने कहा कि इस बार के चुनाव में पुरुष से ज्यादा महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है.अब देश की जनता को कोई भी गुमराह नहीं कर सकता, वहीं जनता अब जागरूक हो चुकी है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news