दुमका में अब बिना चालान के खनिज संपदा को भेजा रहा बाहर, वाहन चेकिंग अभियान में हुआ खुलासा, 5 ट्रक और हाइवा जब्त

    दुमका में अब बिना चालान के खनिज संपदा को भेजा रहा बाहर, वाहन चेकिंग अभियान में हुआ खुलासा, 5 ट्रक और हाइवा जब्त

    दुमका(DUMKA): दुमका में खनिज संपदा के अवैध खनन और परिवहन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले सप्ताह ही प्रशासन ने फर्जी चालान गिरोह का उद्भेदन करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जो अपने एजेंट के माध्यम से वाहन चालक को कम कीमत ओर फर्जी चालान देकर खनिज संपदा को बाहर भेजने के धंधे में संलिप्त था.

    जांच के दौरान हुआ खुलासा

    फर्जी चालान पर अंकुश लगाते ही बगैर चालान के खनिज संपदा को बाहर भेजा जाने लगा. इसका खुलासा तब हुआ जब एसडीओ कौशल कुमार के नेतृत्व में टीम ने बुधवार की देर रात मुफ़स्सिल थाना के गुहियाजोरी चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. अभियान में कुल 5 ट्रक और हाइवा को जब्त किया गया, जो बगैर परिवहन चालान के ओवर लोड स्टोन चिप्स का परिवहन कर रहा था. जप्त सभी वाहनों को मुफ़स्सिल थाना के हवाले कर दिया गया है. पुलिस आगे की कार्यवाई में जुट गई है.

    इस बाबत पूछे जाने पर एसडीओ कौशल कुमार ने कहा कि अनुसंधान के क्रम में क्रशर संचालक का नाम आने पर उसके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्यवाई की जाएगा. उन्होंने कहा कि हर हाल में खनिज संपदा के अवैध खनन और परिवहन को रोका जाएगा.

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news