रांची में जिस्मफरोशी का खेल जारी, गेस्ट हाउस में चल रहा था धंधा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, देखिए वीडियो    

    रांची में जिस्मफरोशी का खेल जारी, गेस्ट हाउस में चल रहा था धंधा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, देखिए वीडियो    

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची में जिस्म फरोसी का धंधा खूब चल रहा है. बीते दो महीने में पुलिस की कार्रवाई में 60 से अधिक को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है. बावजूद विभिन्न होटल में जिस्म का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार की सुबह फिर लोअर बाजार थाना क्षेत्र से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें छह लड़की और होटल संचालक शामिल है. जिस्म फरोसी का धंधा कांट टोली ऑडी शोरूम के पास एक गेस्ट हाउस में चल रहा था. जब पुलिस ने रेड किया तो कई जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए है.            

    बता दें कि रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली कि रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में जिस्म फरोसी का धंधा चल रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद सिटी एसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है. जिसके बाद पुलिस ने अर्बन स्ट्रीट नाम के गेस्ट हाउस के बाहर सादे लिबास में कई घंटे बिताए. इस दौरान पुलिस ने देखा की कई लड़की लड़के आना जाना कर रहे है. आखिर में सिटी डीएसपी के वी रमण ने गेस्ट हाउस में रेड किया.

    कमरे की तलाशी लेने में कई जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है. साथ ही कई अपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है. जांच में पता चला कि लड़कियों को बंगाल से लाकर धंधा कराया जा रहा था. गेस्ट हाउस में ही रख कर ग्राहक को बुला कर धंधा चल रहा था. इस खेल में होटल संचालक से लेकर स्टाफ की मिली भगत है. गेस्ट हाउस से लड़कियों के कई समान को भी जब्त किया गया है.                   

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news