तोरण द्वार से बदलेगा हैदरनगर देवी धाम का स्वरूप, जानिये क्या है तैयारी

    तोरण द्वार से बदलेगा हैदरनगर देवी धाम का स्वरूप, जानिये क्या है तैयारी

    पलामू (PALAMU): हैदरनगर का प्रसिद्ध देवी धाम मंदिर का हर स्तर पर विकास किया जाएगा. इसके तहत भव्य तोरण द्वार निर्माण कार्य करने की योजना है. तोरण द्वार निर्माण कार्य का आगामी 10 अगस्त को शिलान्यास और भूमि पूजन किया जायेगा. देवी धाम परिसर में 4 अगस्त से 10 अगस्त तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन सुनिश्चित किया गया है. इस काम में हैदरनगर जिला परिषद संगीता देवी औक मुखिया संतोष कुमार सिंह बढ़-चढ़ कर लगे हुए हैं.

    यह भी पढ़ें:

    घूमने की है तमन्ना और जेब खाली तो इन जगहों की कर लें सैर- जानिये ऐसा क्यों कह रहे  हैं हम

    लगभग 15 लाख की अनुमानित राशि से होगा तोरण द्वार का निर्माण

    तोरण द्वार को लेकर बकायदा मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है. साथ ही मंदिर की सुंदरता और भव्यता के लिए कई योजनाएं तैयार की जा रही है. मंदिर परिसर को जपला मोहमदगंज मुख्य पथ को जोड़ने वाली सड़क पर तोरण द्वार सहित पर्यवरण और हरियाली युक्त बनाने का भी काम किया जाएगा. इस तोरण द्वार के निर्माण से माता मंदिर की भव्यता और बढ़ जाएगी. तोरण द्वार के निर्माण के लिए स्थानीय समाजसेवियों ने तैयारी शुरू कर दी है. लगभग 15 लाख रुपए की अनुमानित राशि से इस द्वार का निर्माण करने की योजना पर कार्य चल रहा है. इसके लिए डिजाइन तैयार कर ली गई है. हैदराबाद और बंगाल के कारीगरों से संपर्क कर निर्माण कार्य किया जाएगा है. साथ ही स्थानीय लोगों से भी तोरण द्वार के डिजाइन को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है. हैदरनगर जिला परिषद संगीता देवी, संतोष कुमार सिंह, रौनक सिंह, रत्नेश कश्यप,उज्ज्वल पांडे, ब्रिज सोनी, आंकित अग्रवाल आदि ने सार्वजनिक सहयोग से तोरण द्वार निर्माण करने की योजना पर काम कर रहे है.

    सड़क के दोनों साइड लगाएं जाएंगे पेड़, की जाएगी लाइटिंग की व्यवस्था

    तोरण द्वार निर्माण और विकास कार्य के बाद मंदिर में मां की पूजा-अर्चना को पहुंचने वाले भक्तों को यहां की सुंदरता और भी मंत्रमुग्ध कर देगी. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि देवी धाम के मुख्य गेट पर तोरण द्वार निर्माण करने की तैयारी में जुटे है. कहा कि माता के मंदिर में प्रतिवर्ष 10 लाख से अधिक श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए आते है. मां के मंदिर को और भी सुंदर रूप दिए जाने की आवश्कता है. इसके लिए कई योजनाएं बनाई गई है. पहले चरण में तोरण द्वार का निर्माण किया जा रहा है. इस उपलक्ष्य में श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है.

    रिपोर्ट: जफर हुसैन, हैदरनगर/पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news