Election 2024 : गोड्डा सीट पर घमासान मुश्किल में निशिकांत ! अब पूर्व मेयर बबलू खबाड़े ने खोला मोर्चा, पंडा समाज हुआ गोलबंद

    Election 2024 : गोड्डा सीट पर घमासान मुश्किल में निशिकांत ! अब पूर्व मेयर बबलू खबाड़े ने खोला मोर्चा, पंडा समाज हुआ गोलबंद

    देवघर (DEOGHAR): गोड्डा लोकसभा झारखंड का सबसे हॉट सीट है.यहां से भाजपा प्रत्याशी के रूप में निशिकांत दुबे लगातार चौथी बार सांसद बनने के फिराक में है वही महागठबंधन की ओर से प्रदीप यादव उनके प्रतिद्वंद्वी माने जा रहे हैं लेकिन आज देवघर के भट्टर धर्मशाला में हुई बैठक के बाद समीकरण पूरा का पूरा अभिषेक झा के पक्ष में जाते नज़र आ रहा है ल.अभिषेक झा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री विनोद आनंद झा के प्रपोत्र हैं और इस बार गोड्डा लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में है.भाजपा और कांग्रेस को पटकनी देने के लिए तैयार हैं.

    तीर्थ पुरोहित सहित अन्य समाज के लोगों ने अभिषेक पर जताया भरोसा

    गोड्डा लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए अभिषेक झा के पक्ष में देवघर के सभी पंडा समाज एवं अन्य जाति के लोग भी उनका समर्थन कर रहे हैं. आज शिवगंगा स्थित भट्टर धर्मशाला में ब्राह्मण समाज की एक बैठक हुई. जहां एक स्वर में अभिषेक झा को समर्थन देने पर सब की सहमति बनी.अभिषेक झा जो भी वोट लेंगे या फिर जीतेंगे वह सब भाजपा की पारंपरिक वोट रही है.आज की बैठक में पंडा धर्म सिंह सभा, ब्राह्मण समाज सहित कई संगठन उपस्थित रहे. अभिषेक झा ने कहा कि स्थानीय माटी के लाल और बेटा होने के कारण सभी स्थानीय, पंडा समाज बल्कि हर टपके के हर आयु वर्ग के लोगों ने अभिषेक को अपना नेता माना है.

    रिपोर्ट. ऋतुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news