धनबाद के बैंकमोड़ में बजे ढोल-नगाड़े, क्या था मौका, आप भी जानिए 

    धनबाद के बैंकमोड़ में बजे ढोल-नगाड़े, क्या था मौका, आप भी जानिए 

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद बैंक मोड़ के कारोबारियों ने शुक्रवार को बैंक मोड़ के थाना प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, कांस्टेबल गौतम कुमार सिंह एवं उत्तम महतो को थाना पहुंचकर सम्मानित किया. इस मौके पर काफी संख्या में कारोबारी पहुंचे हुए थे. आपको बता दें कि बैंक मोड़ थाना प्रभारी व जवानों ने मंगलवार को बैंक मोड़ के मुथूट फाइनेंस लूट कांड को अपनी चतुराई एवं विलक्षण कार्रवाई से विफल कर दिया था. एक को मार गिराया जबकि दो को जीवित धर दबोचा था. यह काम बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में किया गया. 

    बैंकमोड़ चेंबर के सदस्य ढोल-नगाड़े बजाते हुए पैदल चलकर बैंक मोड़ थाना पहुंचे.  कार्यक्रम में व्यापारी स्वत: जुटते गए. और भारी हुजूम थाना पहुंच गया. थाना में व्यवसायियों को देखकर थाना प्रभारी सभी को कॉन्फ्रेंस हॉल ले गए और सभी को आदर के साथ बैठाया.  चेंबर के अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने सम्मान समारोह को संबोधित किया और थाना प्रभारी एवं उनकी टीम को उनकी कर्तव्यनिष्ठा और दिलेरी के लिए बधाई दी.  

    थाना प्रभारी और जवान हुए सम्मानित 

    प्रमोद कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र, शाल व  पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया.  सचिव प्रमोद गोयल ने सभा का संचालन किया. मौके पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया, सचिव प्रमोद गोयल, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र अरोड़ा, सुदर्शन  जोशी,लोकेश अगरवाल, बलवीर सिंह राजपाल, संदीप मुखर्जी, जावेद खां ,विकाश पटवारी, अनिल बरनवाल , नारायण  मोदी, संदीप कटे सरिया, कृष्णा खैतान, सुशील नारनोली, सुशील सवारिया, रमेश चांडक्, रोहित लिखमनिया, प्रभात वर्मा सहित अनेकों व्यापारी मौजूद थे. 

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news