कोयलांचल को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए पोषण जागरुकता रथ रवाना, लोगों से डीसी ने क्या अपील की, जानिए

    कोयलांचल को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए पोषण जागरुकता रथ रवाना, लोगों से डीसी ने क्या अपील की, जानिए

    धनबाद(DHANBAD) -  उपायुक्त  संदीप सिंह ने आज समाहरणालय परिसर से पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रथ को रवाना करने के बाद  सभी को पोषण जागरूकता की शपथ दिलाई , साथ ही हस्ताक्षर अभियान के तहत सभी के हस्ताक्षर कराकर जागरूक किया गया.  उपायुक्त ने कहा कि आज के समय में कुपोषण हमारे समाज के लिए एक गंभीर समस्या है.  इसे दूर करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करने की जरुरत है.  हम सभी को चाहिये कि अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करे.  

    सही आहार, सही आदतें एवं अपने आस-पास स्वच्छता को बढ़ावा दें 

    इसके लिए सही आहार, सही आदतें एवं अपने आस-पास स्वच्छता को बढ़ावा देना होगा. उन्होंने कहा कि नए जन्में शिशुओं का शुरू के एक हजार दिन सबसे महत्वपूर्ण होते है.  ये बच्चे के आने वाले बेहतर जीवन का निर्माण करते है.  6 माह तक सिर्फ और सिर्फ स्तनपान तथा 6 माह के बाद ऊपरी आहार की शुरुआत कुपोषण को दूर करने में काफी सहायक है. शुरू के इन दिनों यदि बच्चों के खान-पान पर ध्यान दे. तो बच्चों के मानसिक तथा शारीरिक विकास बेहतर रूप से हो सकता है.  स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है कि हम सभी उचित दिनचर्या का पालन करें और संतुलित आहार ग्रहण करे. पोषण माह में राष्ट्रीय पोषण मिशन के लक्ष्यों को पूर्ण करने पर विशेष बल दिया जाता है.  

    अभियान का उद्देश्य बहुआयामी है 

    इस अभियान का मूल उद्देश्य किशोर - किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को उचित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें सही पोषण उपलब्ध करवाना है.साथ ही रथ का  सही मोनेटरिंग करने और शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के टोला, मोहल्ला, हाट, बाजार में रथ को भ्रमणशील रहकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया.  इस अवसर पर अपर समाहर्ता  नंदकिशोर गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी  मृत्युंजय कुमार पांडेय, कार्यपालक दंडाधिकारी  सुशांत मुखर्जी, अमर प्रसाद, डॉ प्रदीप कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी  स्नेह कश्यप, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस, धनबाद, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, निरसा, महिला पर्यवेक्षिका एवं विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों की सेविका, तेजस्विनी परियोजना से क्षेत्रीय समन्वयक, युवा उत्प्रेरक, विभिन्न तेजस्विनी क़ल्ब की किशोरियां एवं युवतियां उपस्थित थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news