फंदे से झूलता मिला महिला का शव,मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया बेटी की हत्या करने का आरोप

    फंदे से झूलता मिला महिला का शव,मायके  वालों ने ससुराल वालों पर लगाया बेटी की हत्या करने का आरोप

    बोकारो(BOKARO): जिले के महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपो गांव से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है.गोपो गांव में 25 वर्षीय महिला भारती कुमारी का शव फंदे फांसी से झूलता मिला. सूचना मिलते ही महुआटांड़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया है.

    बताया जाता है कि वर्ष 2017 में चरही थानाक्षेत्र के रिकिया गांव की भारती कुमारी की शादी, गोपो गांव के चहरदेव के साथ बड़े ही धूमधाम से हुई थी.मायके वालों को क्या पता था कि बेटी का शव एक दिन फंदे से झूलता हुआ उन्हें मिलेगा.इस बात की जानकारी मिलते ही मृतिका के माईके वालो ने बेटी के ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा करने लगे.

    उन्होंने इस संबंध में दामाद चहरदेव और उसके घरवालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है.वहीं पुलिस ने इस संबंध में पूछताछ हेतु मृतिका के पति को हिरासत में ले लिया है.इस संबंध में महुआटांड़ थानाप्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने बताया कि फिलहाल मामले पर अनुसंधान चल रहा है.मामले पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात उन्होंने कहा है.

    गोमिया से संजय कुमार की रिपोर्ट,


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news