आराध्य श्रीराम की भक्ति में झूम रहा है देश! देखें कैसे जमशेदपुर के इस भक्त ने बनाया अयोध्या राम मंदिर का हूबहू मॉडल, दीदार के लिए उमड़ी भीड़   

    आराध्य श्रीराम की भक्ति में झूम रहा है देश! देखें कैसे जमशेदपुर के इस भक्त ने बनाया अयोध्या राम मंदिर का हूबहू मॉडल, दीदार के लिए उमड़ी भीड़    

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):आज वो सुनहरा दिन है, जिस दिन को हर कोई खास बनाना चाहता है, आज 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है. जिसका उत्साह देश के साथ विदेश में भी देखने को मिल रहा है. वहीं इसको लेकर जमशेदपुर में भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. लोग अपनी भक्ति को दिखाने के लिए अलग-अलग माध्यम अपना रहे है. वहीं सोनारी दोमुहानी निर्मल नगर में रहने वाले अशोक यादव ने थर्माकोल से अयोध्या में बने राम मंदिर का मॉडल तैयार किया हैं.

    इसको तैयार करने में 25 हजार का खर्च आया है

    अशोक यादव का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से 8-10 लोगों ने मिलकर इस मॉडल को तैयार किया है. पेशे से पेंटर अशोक यादव ने कहा कि जब हमने अयोध्या के राम मंदिर को देखा, तो मन में बड़ी प्रसन्नता हुई और गूगल मैप में देखकर राम मंदिर का मॉडल तैयार कर इसे बनाने में जुट गए.उन्होंने बताया कि इस मॉडल को आज दोमुहानी स्थित बजरंगबली मंदिर में सभी के दर्शनार्थ रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि इसको तैयार करने में 25 हजार का खर्च आया है.

    दूर - दूर से लोग इस मॉडल को देखने आ रहे हैं

    वहीं उनके घर के पास दूर - दूर से लोग इस मॉडल को देखने आ रहे हैं कि किस प्रकार यह मॉडल तैयार हो रहा है.जिसको देखकर लोग कह रहे है कि  एकदम हुबहू अयोध्या के राम मंदिर जैसा लग रहा है. वहीं इसको देखकर लोग काफी खुश है.सभी महिलाओं का कहना है कि आज प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजेंगे और वे लोग भी यहां बजरंगबली के मंदिर में जाकर इस पवित्र शुभ अवसर का आनंद लेंगे.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news