हफ्ते भर की बारिश में खुल गई राजधानी रांची की सड़कों की पोल, फिर ग्रामीण सड़कों का क्या होगा हाल?

    हफ्ते भर की बारिश में खुल गई राजधानी रांची की सड़कों की पोल, फिर ग्रामीण सड़कों का क्या होगा  हाल?

    रांची(RANCHI): झारखंड में मॉनसून की दस्तक के बाद इन दिनों लगभग हर दिन ही बारिश देखने को मिल रही है. भले ही बारिश घंटे दो घंटे ही हो पर राजधानी रांची की सड़कों से लेकर घरों तक सब जलमग्न हो जाते है. वहीं बारिश थमने के बाद धीरे धीरे पानी निकलता है पर इस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पर बारिश की स्थितियों से सिर्फ जलजमाव की बदहाली नहीं बल्कि सड़कों की भी असलियत सामने आई है. खास तौर पर बात करें रांची के पौष इलाकों की तो हरमु स्थित संत फ्रांसिस स्कूल, या सहजानन्द चौक की तो सड़कों की स्थिति महज हफ्ते भर की बारिश में जर-जर हो चुकी है. सड़कों पर जगह जगह कन्क्रीट उखड़ चुकी है और कहीं-कहीं पर तो बड़े गड्ढे भी बन गए हैं जो कभी भी एक्सीडेंट को न्योता दे सकते हैं. 

    ऐसे में हफ्ते भर की बारिश ने रांची की तमाम सड़कों की पोल खोल कर रख दी है और जब शहर के पौष इलाकों का यह हाल है तो अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की क्या कल्पना की जा सकती है. ऐसे में सोचने वाली बात है की कितने विधायकों से लेकर कितने सरकारी बाबुओं तक के पास एक सड़क के निर्माण के लिए मशक्कत करनी पड़ती है और अब ये सड़कें पहली ही बारिश में दम तोड़ती हुई नजर आ रहीं हैं. वहीं अगर इन रास्तों पर किसी अनहोनी से किसी की जान पर बन आए, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा यह भी बड़ा सवाल है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news