पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग, बाल-बाल बचे डॉक्टर  

    पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग, बाल-बाल बचे डॉक्टर  

    गुमला(GUMLA): घाघरा थाना क्षेत्र के बाबाधाम के समीप पेड़ से कार की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में आग लग गई.और देखते ही देखते कार जल कर राख हो गई. बताया जा रहा है कि तेज बारिश होने के कारण कार सड़क से स्केट कर गई थी. हलाकी कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए हैं. कार में दो चिकित्सक सवार थे. दोनों रांची से नेतरहाट जा रहे थे तभी बाबा धाम के समीप कार दुर्घटना की शिकार हो गई.   

    कार सवार डॉक्टर ने किसी तरह कार से निकलकर अपनी जान बचायी है.  घटना की सूचना मिलने पर  थाना प्रभारी सूरज कुमार रजक घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली है. वहीं घायल चिकित्सकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा भेज दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news