छुट्टी बिताने घर आए युवक का कुएं से श'व बरामद, बीते शाम से था लापता


लोहरदगा (LOHARDAGA): जिला के ईटा गांव में सोमवार देर रात सनसनी फैल गई. मामला सदर थाना क्षेत्र का है. ग्रामीणों ने गांव के एक कुएं से युवक का शव तैरता देखा. युवक ईटा गांव का ही रहने वाला है. घटना की जानकारी युवक के परिजनों के साथ-साथ पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकाल अपने कब्जे में ले लिया. वहीं मंगवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.
यह भी पढ़ें:
सुदामडीह में सड़क दु'र्घटना, बाइक सवार के परखच्चे उड़े
दो माह पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार युवक राजेश उरांव शनिवार शाम से ही अपने घर से लापता था. घर में कुछ काम के लिए जाने की बात कह कर वह घर से निकला था. लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा. इसके बाद परिजनों को कुएं में उसका शव मिलनी की सूचना मिली. परिजनों के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सहर अस्पताल भेज दिया. जिसरे बाद मंगलवार की सुबह शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. बता दें कि युवक राजेश उरांव दूसरे राज्य में रोजगार के लिए जाया करता था. यह छुट्टी के दौरान घर आया हुआ था. वहीं दो माह पहले ही मृतक की शादी हुई थी. घटना से युवक के घर में मातम पसरा हुआ है.
4+