पटना में फिर ‘ठांय-ठांय’: मरीन ड्राइव से भाग रहे अपराधी को पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, दो जवान भी घायल

    पटना में फिर ‘ठांय-ठांय’: मरीन ड्राइव से भाग रहे अपराधी को पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, दो जवान भी घायल

    पटना (PATNA) : बड़ी राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां मरीन ड्राइव इलाके में पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़ हुई. कमिश्नर ऑफिस के पास स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और कुख्यात अपराधी के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें एसटीएफ के दो जवान घायल हो गए. घटना उस वक्त हुई जब एसटीएफ ने कुख्यात अपराधी मोहम्मद रजा को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के तुरंत बाद रजा ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. मुठभेड़ में कुल सात राउंड फायरिंग हुई, जिसमें अपराधी की ओर से तीन और जवाब में पुलिस की ओर से चार गोलियां चलाई गईं.

    इस दौरान रजा के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके से एक लोडेड पिस्टल और खून के धब्बे के निशान बरामद किए गए हैं. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है. मरीन ड्राइव जैसे वीआईपी इलाके में इस तरह की घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. एसटीएफ का कहना है कि रजा कई आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news