जमशेदपुर में बढ़ा चोरों का आतंक, घर में रखे 5 लाख रुपये और लाखों के गहने पर किया हाथ साफ

    जमशेदपुर में बढ़ा चोरों का आतंक, घर में रखे 5 लाख रुपये और लाखों के गहने पर किया हाथ साफ

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में इन दिनों चोरों का आतंक सर चढ़ कर बोल रहा है. जहां आए दिन शहर के किसी ना किसी थाना क्षेत्र में चोरी की घटना आम बात हो गई है. ताजा मामला बिरसानगर थाना अंतर्गत बिरसानगर जोन नंबर 5 गिट्टी मशीन नियर काली मंदिर के पास का है. जहां रहने वाले सपन भट्टाचार्य के घर मे रखें चोरों ने 4 से 5 लाख कैश और 3 लाख के गहनो पर अपना हाथ साफ कर लिया है.

    पढ़ें पीड़ित ने क्या कहा

    चोरी की घटना पर सपन भट्टाचार्य ने बताया कि घर में काम हो रहा है. गिट्टी बालू और सीमेंट के लिए पैसे रखे हुए थे और आज ही उन्हें असम के कौड़ी कामाख्या जाना है, उसके लिए अलग से 50 से 60 हजार रुपया रखे थे, चोरों ने चोरी कर ली है.

    शुक्रवार को ही वरीय पुलिस अधिक्षक ने चोरी को लेकर की थी थाना प्रभारियों के साथ बैठक

     आपको बता दे कि बीते कल ही जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारी के साथ बैठक की थी और बैठक में सख्त निर्देश दिया गया था, जिस थाना क्षेत्र में चोरी की घटना या गाड़ी चोरी होती है,तो उस क्षेत्र के थानेदार पर कार्रवाई होगी. अब देखिए कल की बैठक के बाद ही चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है.अब यह देखना है पुलिस इस चोरी की घटना का उद्भेदन करती है, और क्या कार्रवाई होती है यह आने वाला समय ही बताएगा.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news