लौहनगरी में बढ़ा चोरों का आतंक! छत पर सोये 5 लोगों को नशीला स्प्रे मारकर फोन लेकर हुए फरार

    लौहनगरी में बढ़ा चोरों का आतंक! छत पर सोये 5 लोगों को नशीला स्प्रे मारकर फोन लेकर हुए फरार

     जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है, यहीं वजह है कि घर में सोये लोगों से भी चोर मोबाईल छिनकर भाग रहे है.ताजा मामला मानगो डिमना मेन रोड़ की है. जहां छत पर सोये पांच लोगों को नशीला स्प्रे सूंघाकर सभी के मोबाईल फोन को चोर लेकर फरार हो गये.जिसकी क़ीमत एक लाख रूपये को है. 

    पीछे के रास्ते घुसे थे चोर 

    आपको बता दें कि मानगो डिमना मुख्य सड़क स्थित उलीडीह थाना के महज तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित पटेल पथ के समीप संजय प्रसाद की दोसा की दुकान दोसा हाऊस में बीती रात दो चोरों ने पीछे के रास्ते से घुसकर छत पर सोए पांच लोगों को नशीला स्प्रे मारकर कर बेसुध कर पांच स्मार्टफोन चोरी कर ले गए. 

    पुलिस कर रही है मामले की जांच 

    वहीं चोर दुकान के गल्ले मे रखे 5 सौ रूपये लेकर भाग गये. जमशेदपुर में चोरी की घटनाएं आम बात हो गई है, आए दिन शहर के किसी ना किसी थाना क्षेत्रों मे चोरी की घटनाएं घट रही है, फिलहाल पीड़ित दुकानदार ने इसकी लिखित शिकायत उलीडीह थाना मे कर दी है, हालांकि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा मे कैद हो चुकी है, पुलिस सीसीटीवी टीवी कैमरे के आधार पर मामले की छानबीन मे जुट गई है. 

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news