दुमका में चोरों का आतंक, बंद घर में लगातार हो रही है चोरी

    दुमका में चोरों का आतंक, बंद घर में लगातार हो रही है चोरी

    दुमका (DUMKA) : दुमका में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते दिन चोरों ने नगर थाना के रसिकपुर मोहल्ला में गोपाल मंदिर के पीछे एक बंद घर को निशाना बनाया. गृह स्वामी गोपीनाथ मंडल पूरे परिवार के साथ पश्चिम बंगाल के सिउड़ी में इलाजरत अपनी सास को देखने चला गया. आज जब वे वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ पाया. चोरों ने 3 कमरे और अलमीरा का लॉक तोड़कर लगभग 10 हजार रुपये नकद और 5 भर सोना का जेवरात ले कर चलता बना. गृहस्वामी ने इसकी सूचना नगर थाना को दी. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुची और पूरे मामले की जांच में जुट रही है.

    लोगों में आक्रोश

    बता दें कि शहर में लगातार चोरी की घटना घट रही है. वहीं 15 दिनों के भीतर चोर ने नया पड़ा मुहल्ला में चोरी की 3 घटना को अंजाम दिया. जिसमें एक कनीय अभियंता के बंद घर से लगभग 20 लाख के जेवरात और 5 लाख रुपए नकद की चोरी की. जबकि 2 दिन पूर्व एक घर के बाहर रखे सायकल की चोरी कर ली. एक बार फिर रसिकपुर मुहल्ला में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया. लगातार हो रही चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. फिलहाल पुलिस चोरी की घटना पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है और ना हो चोरी की घटना का उद्भेदन ही कर पा रही है.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news