झरिया पहुंची Directorate of Revenue Intelligence की टीम, चिपकाया नोटिस, जानिए क्या है मामला


धनबाद(DHANBAD): राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence) की टीम गुरुवार को झरिया पहुंची. यह टीम कम से कम दो स्थानों पर गई. एक जगह पर सम्मन की प्रति चिपकाया गया और कुछ जांच पड़ताल की गई. अधिकारियों के झरिया पहुंचने पर तरह-तरह की बाते होने लगी. कोई कुछ समाज नहीं पा रहा था. बाद में मामला खुला कि पिछले दिनों गया में बरामद सोने से यह मामला जुड़ा हुआ है. बता दें कि गया रेलवे स्टेशन पर सोना बरामद हुआ था. बरामद सोने का तार कोयलांचल से जुड़ा था. झरिया का कोई पंकज वर्मा छापामार टीम के हत्थे चढ़ा था. सोना कहां से आया था और कहां ले जाना था, इसकी जानकारी टीम खोज रही है. इस कार्रवाई में कई विभाग के अधिकारी शामिल थे.
गुरुवार को झरिया पहुंची टीम पंकज वर्मा के घर भी गई थी
गुरुवार को झरिया पहुंची टीम पंकज वर्मा के घर भी गई थी. घर की पहचान की और लोगों से जानकारी ली. उसके बाद यह टीम झरिया के पोद्दार पड़ा पहुंची, जहां दीपक कदम के घर पर नोटिस चिपकाया और उसे हाजिर होने का निर्देश दिया. नोटिस में कहा गया है कि आधार कार्ड सहित सोने के खरीद बिक्री से जुड़े कागजात के साथ पटना कार्यालय में हाजिर होकर अपनी बात कहे. झरिया सोने की अवैध खरीद-बिक्री को लेकर भी चर्चे में रहती है. जोड़ापोखर से छठ के समय 5 घरों से चुराए गए गहनों की बरामदगी भी झरिया से पुलिस ने की थी. आज की कार्रवाई से झरिया फिर एक बार चर्चा में है.
रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद
4+