LOHARDAGA : बिना टैक्स और फिटनेस के धड़ल्ले से चल रही बॉक्साइट लदे ट्रक, परिवहन विभाग जांच में जुटी


लोहरदगा (LOHARDAGA): लोहरदगा में टैक्स और फिटनेस फेल 172 बॉक्साइट ट्रकों पर 22 लाख रुपये का है बकाया. जेम्स पोर्टल से टैक्स और फिटनेस फेल 172 गाड़ियों के लिस्ट परिवहन विभाग रांची से लोहरदगा को मिलने के बाद परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू की है. इसके तहत परिवहन विभाग लगातार जांच अभियमन चला कर टैक्स के साथ-साथ जुर्माना भी वसूल रही है.

क्या है मामला
परिवहन विभाग के रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि लोहरदगा की सड़कों में बॉक्साइट लदे ट्रक बिना टैक्स और फिटनेस के धड़ल्ले से चल रही है. वहीं जिला परिवहन कार्यालय लोहरदगा को मिले विभागीय पत्र के बाद विभाग हरकत में आया और कार्रवाई तेज कर दिया है. मामले को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी अमित बेसरा ने बताया कि हिंडाल्को कम्पनी के विभिन्न बॉक्साइट माइंस में चलने वाली 172 गाड़ियों के लिस्ट मिले है. परिवहन विभाग लगातार जांच अभियमन चला कर टैक्स के साथ-साथ जुर्माना भी वसूल रही है. वहीं हिंडाल्को प्रबंधन को भी टैक्स और फिटनेस फेल गाड़ियों की लिस्ट दिया गया है ताकि टैक्स और फिटनेस फेल बॉक्साइट ट्रकों की बॉक्साइट लोडिंग बन्द करें और पहले बकाया टैक्स और फिटनेस जमा करें. अभी तक सौ गाड़ियों का टैक्स और फिटनेस चालान काटा जा चुका है. विभाग लगातार कार्रवाई में जुटी है.
रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा
4+