आधुनिक सुविधाओं से लैस टाटा स्टील के ट्रांसपोर्ट पार्क का आग़ाज, 250 बड़े वाहनों की हो सकेगी पार्किग 

    आधुनिक सुविधाओं से लैस टाटा स्टील के ट्रांसपोर्ट पार्क का आग़ाज, 250 बड़े वाहनों की हो सकेगी पार्किग 

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): टाटा स्टील ने आज यानी शनिवार को सीआरएम बारा कॉम्प्लेक्स में ट्रक ड्राइवरों के लिए अन्य सुविधाओं के साथ एक ट्रांसपोर्ट पार्क और इंटरनल सर्कुलेशन रोड का उद्घाटन किया. इसका उद्घाटन चाणक्य चौधरी, (वाईस प्रेसिडेंट, कॉर्पोरेट सर्विसेज), टाटा स्टील ने आत्रेयी सान्याल, वाईस प्रेसिडेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, टाटा स्टील) और तरुण डागा (प्रबंध निदेशक, टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (TSUISL) के साथ इन सुविधाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया.

    250 वाहनों की पार्किग के अलावा कई सुविधा मौजूद
    आपकों बता दें कि इस विशाल क्षेत्र को ट्रक ड्राइवरों और अन्य हितधारकों के लिए सभी सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है.  इसमें ट्रक ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टरों के लिए एक कैंटीन बिल्डिंग और विश्राम स्थल भी है. इस परियोजना से बारा कॉम्प्लेक्स क्षेत्र और इसके आसपास के इलाकों में भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी. टाटा स्टील ने अत्याधुनिक सुविधा के निर्माण के लिए यह पहल की है, जो ट्रकों और भारी ट्रेलरों के लिए 24x7 पार्किंग क्षेत्र उपलब्ध कराएगी, जहां 250 तक की संख्या में वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी.

    पांच हाई मास्ट टावर से रोशन
    ट्रक पार्किंग क्षेत्र में उचित लाइट की व्यवस्था के लिए पांच हाई मास्ट टावर भी हैं.  मेन गेट से पार्किंग एरिया तक एक नया रीइन्फोर्स्ड सीमेंट कंक्रीट कनेक्टिविटी रोड भी बनाया गया है.  इसके अलावा, यातायात को सुव्यवस्थित करने और कर्मचारियों और अन्य हितधारकों के लिए सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए एक नया मार्ग सर्कुलेशन एरिया बनाया गया है, आपको बता दें कि पूरी सुविधा एक साल के भीतर बनाई गई है.

    रिपोर्ट - रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news