जमशेदपुर: टाटा स्टील कर्मी ने कार्यालय में लगायी फांसी, सुसाइड नोट बरामद

    जमशेदपुर: टाटा स्टील कर्मी ने कार्यालय में लगायी फांसी, सुसाइड नोट बरामद

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गाढ़ाबासा निवासी टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्ररास्ट्राकचर के सीनियर मैनेजर ओम प्रकाश का ऑफिस में शव फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया है.  वहीं घटना स्थल से मृतक द्वारा लिखा हुआ सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है.

    ऑफिस में पंखे से लटका मिला शव

    आपको बता दें कि गोलमुरी थाना अंतर्गत गाड़ाबासा 5 नंबर लाइन निवासी ओम प्रकाश का शव उनके ऑफिस टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्ररास्ट्राकचर गोलमुरी में पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ शव पाया गया है. ओम प्रकाश सीनियर मैनेजर के पद पर पदस्थापित थे. पुलिस ने उनके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. उनके जीवन लीला समाप्त करने के कारणों का अभी तक कुछ साफ पता नहीं चल पाया है. गोलमुरी पुलिस  मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. वही इस घटना की खबर जैसे ही उनके घरवालों और उनके चाहने वाले को मालूम हुई तो उन लोगो का वहा पहुंचना शुरू हो गया. मौके पर भाजपा नेता दिनेश कुमार, टाटा वर्क्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ पांडे सहित समाज के अन्य प्रबुद्ध और बुद्धिजीवी लोगों का पहुंचना शुरू हो गया हैं. वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

    रिपोर्ट. रंजीत ओझा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news