टासरा ओपन कास्ट प्रोजेक्ट: डीसी ने दिया बेहतर पैकेज बनाने का निर्देश,क्या मांगा सिंदरी विधायक ने, पढ़िए

    टासरा ओपन कास्ट प्रोजेक्ट: डीसी ने दिया बेहतर पैकेज बनाने का निर्देश,क्या मांगा सिंदरी विधायक ने, पढ़िए

    धनबाद(DHANBAD):  उपायुक्त   माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय  में टासरा ओपन कास्ट प्रोजेक्ट के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर बैठक आयोजित की गई.  जिसमें पूर्व में आर एंड आर पॉलिसी के तहत लिए गए निर्णय को किस हद तक और कैसे कार्यान्वित किया जा रहा है, पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. साथ ही भविष्य में आने वाली चुनौतियां एवं विस्थापित होने वाले लोगों को बेहतर सुविधा तथा आवश्यकता अनुसार रोजगार देने की चर्चा की गई.

    नन टाइटल होल्डर को पुनर्व्यवस्थापित करने पर हुई चर्चा 
      
    इसके अलावा समाज में समानता और आर्थिक मजबूती बनाए रखने के लिए नन टाइटल होल्डर को पुनर्व्यवस्थापित करने पर चर्चा हुई. बैठक में उपायुक्त ने सेल के प्रतिनिधि को बैठक में उठाए गए मुद्दों को अगली बैठक से पहले, सभी विकल्पों पर कंपनी की सहमति से एक अच्छा पैकेज बनाने का निर्देश दिया. विधायक सिंदरी चंद्र डॉ महतो ने स्थानीय लोगों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित कर रोजगार मुहैया कराने का अनुरोध किया.  साथ ही उनको दिए जाने वाले आवास के संबंध में अपने सुझाव दिए. 

    पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन से सेल ने बताई अपनी योजना 

    बैठक में सेल के महाप्रबंधक ने विस्थापित होने वाले परिवारों के लिए कई बिल्डिंग प्लान तथा विस्थापन पैकेज के संबंध में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया. बैठक में उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा,  विधायक सिंदरी  चंद्रदेव महतो, नगर आयुक्त  रविराज शर्मा, अपर समाहर्ता  विनोद कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी  राम नारायण खलको, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक  शिबाराम बनर्जी, महाप्रबंधक टासरा  एस.के. कुरील, वार्ड 53 की निवर्तमान पार्षद श्रीमती चंपा देवी के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news