सीएम के बैनर से छेड़छाड़, घटना को लेकर राजनीति तेज, जानें जेएमएम के आरोप पर बीजेपी का पलटवार

    सीएम के बैनर से छेड़छाड़, घटना को लेकर राजनीति तेज, जानें जेएमएम के आरोप पर बीजेपी का पलटवार

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के साकची गोल चक्कर पर लगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कई बैनर से असमाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ किया है. घटना को लेकर राजनीतिक पार्टी में घमासान मच गया है. जेएमएम और कांग्रेस के नेता बीजेपी पर आरोप लगा रही है.

    मुख्यमंत्री के कई बैनर से असमाजिक तत्वों ने की छेड़छाड़

    वहीं आपको बता दें कि जेएमएम और कांग्रेस ने खुलेआम बीजेपी को चेतावनी दी है, कि यदि विपक्षी पार्टी की ओर से इस तरह की हरकत की गई है, तो किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही जिला प्रशासन से भी इस घटना की जांच की मांग की गई है.

    घटना को लेकर राजनीतिक पार्टियों में मचा घमासान

    जेएमएम और कांग्रेस बीजेपी पर आरोप लगा रही है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता देख विपक्ष घबरा गया है. जिसकी वजह से ओछी राजनीति की जा रही है.  वहीं कांग्रेस का कहना है कि मुख्यमंत्री किसी पार्टी का नहीं होता है, इस तरह की हरकत काफी निंदनीय है. जिला प्रशासन जल्दी सीसीटीवी कैमरे की जांच करके दोषियों की पहचान करे और कार्रवाई करे.

    जेएमएम के आरोप पर बीजेपी ने किया पलटवार

    वहीं बीजेपी ने इस पर पलटवार किया है. बीजेपी के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा है कि पार्टी के पास इतना समय नहीं है, कि इस तरह की ओछी हरकत करे. ये गलत आरोप है. बीजेपी पार्टी जनता के हित में काम करती है. इस तरह के गलत आरोप लगाकर जेएमएम और कांग्रेस पार्टी जनता को गुमराह ना करें.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news