कोयलांचल में मौसम की मार, अक्टूबर महीने में भी माथे से टपक रहा पसीना

    कोयलांचल में मौसम की मार, अक्टूबर महीने में भी माथे से टपक रहा पसीना

    धनबाद(DHANBAD) : अक्टूबर महीने में भी माथे से निकल रहा पसीना.  है ना हैरान करने वाली बात. लेकिन, कोयलांचल में हो यही रहा है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने के कारण गर्मी लोगों को परेशान किए हुए हैं  हालांकि, मंगलवार को आकाश में बादल छाए हुए हैं और गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक बारिश हो सकती है. 

    30 सितंबर को ही बारिश की विदाई हो गई थी
     
    वैसे, कोयलांचल में 30 सितंबर को ही बारिश की विदाई हो गई थी, लेकिन जैसे ही बारिश बंद हुई, गर्मी बढ़ने लगी.  हर साल इस समय तक गुलाबी ठंड शुरू हो जाती थी. लेकिन इस बार कुछ ऐसा देखा नहीं जा रहा है. दशहरा बीत गया, दिवाली आने वाली है और दिवाली के 6 दिन के बाद छठ होगी.  छठ में तो लोग  घाट पर स्वेटर आदि पहन कर जाते हैं ,लेकिन हाल यही रहा तो नहीं लगता कि इस बार छठ में लोगों को गर्म कपड़े निकालने होंगे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news