धनबाद के बड़े कारोबारी शंभू नाथ अग्रवाल के 14 ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे 

    धनबाद के बड़े कारोबारी शंभू नाथ अग्रवाल के 14 ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे 

    धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल के बड़े व्यापारी शंभू नाथ अग्रवाल के ठिकानों पर शुक्रवार को बड़े पैमाने पर आयकर सर्वे का काम शुरू हुआ है. सूचना के अनुसार कारोबारी के 14 ठिकानों पर सर्वे चल रहा है.  इस काम में धनबाद ,पटना एवं कोलकाता की टीम लगी हुई है.  शंभू नाथ अग्रवाल का कोयला, लोहा एवं सीमेंट का बड़ा कारोबार है. जानकार बताते हैं कि बहुत दिनों के बाद धनबाद में इतने बड़े पैमाने पर सर्वे का काम शुरू हुआ है.  

    कई जगहों पर धमके हैं अधिकारी 

    अपुष्ट जानकारी के अनुसार शिव शंभू ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड, शिव शंभू कंक्रीट प्राइवेट लिमिटेड, होटल मधुबन, गोविंदपुर धनबाद, जय माता अंबे सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड, शंभू प्लाजा, गोविंदपुर सहित अन्य जगहों पर सर्वे का काम चल रहा है.  पटना और कोलकाता की टीम को धनबाद के अधिकारी सहयोग कर रहे है.  शंभू नाथ अग्रवाल का निवास गोविंदपुर में है.

     रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news