विधानसभा में आज पेश होगा अनुपूरक बजट, बांग्लादेशी घुसपैठ मुद्दे को लेकर हंगामे के आसार

    विधानसभा में आज पेश होगा अनुपूरक बजट, बांग्लादेशी घुसपैठ मुद्दे को लेकर हंगामे के आसार

    रांची (RANCHI) : झारखंड विधानसभा मानसून (Jharkhand Assembly Monsoon) सत्र का आज दूसरा दिन है. सदन में हंगामे के आसार हैं. भाजपा ने सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है. सरकार विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देने के लिए भी तैयार है.

    26 जुलाई से शुरू हुए इस सत्र में आज अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. 30 जुलाई को इस पर चर्चा होगी. फिर बजट पारित किया जाएगा. सदन के शांतिपूर्ण संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सभी दलों के सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा की है.

    पांचवीं विधानसभा का यह आखिरी सत्र होगा. इसे देखते हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश करेंगे. जनसांख्यिकी में बदलाव, घुसपैठ, कानून व्यवस्था के सवाल पर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है. सत्ता पक्ष ने घुसपैठ को केंद्र सरकार का मामला बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी कटघरे में खड़ा किया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news