EXCLUSIVE: छात्र नेता जयराम महतो पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जानिए आखिर क्यों पुलिस ने पकड़ी उनकी गाड़ी

    EXCLUSIVE: छात्र नेता जयराम महतो पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई,  जानिए आखिर क्यों पुलिस ने पकड़ी उनकी गाड़ी

    रांची(RANCHI): जयराम महतो उर्फ टाइगर पर लालपुर थाना ने बड़ी कार्रवाई की है. जयराम की गाड़ी को थाना में जब्त कर लिया गया है. गाड़ी क्यों पकड़ी गई है, इसको लेकर थाने के तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी गई गाड़ी में जयराम महतो नहीं थे बल्कि उनके कुछ समर्थक थे, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है. आज जयराम अपने समर्थकों के साथ राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय सेवंयसेवक संघ के आव्हान पर एक दिवसीय मुख्यमंत्री आवास का घेराव को समर्थन देने राजभवन पहुंचे थे. गौरतलब है कि जयराम पिछले 2 और 3 अगस्त से अपने हजारों समर्थक के साथ कुटे स्थित मैदान में 1932 खतियान और स्थानीय नियोजन नीति की मांग को लेकर धरना पर थे. 

    खातियान मुद्दे पर हमलावर

      जयराम अन्य समर्थकों और नेताओं के साथ विधानसभा घेराव में भी शामिल थे. साथ ही पूरे सभा को नेतृत्व दे रहे थे. जयराम सरकार पर पिछले कुछ दिनों से हमलावर रहे हैं. साथ ही बड़े जनसमर्थकों के साथ खतियान के मुद्दें को लेकर सरकार के खिलाफ लगातार आग उगल रहे थें. उनके साथ व्यापक जनसमर्थन को देखकर कई राजनीतिक पार्टियां और नेता का समर्थन ही उन्हें हासिल था. आज की कार्रवाई क्यों की गई है इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.  

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news