बोकारो में रामनवमी के जुलूस पर रोड़ेबाजी, मजिस्ट्रेट समेत कई घायल, जानिए प्रशासन ने क्या किया

    बोकारो में रामनवमी के जुलूस पर रोड़ेबाजी, मजिस्ट्रेट समेत कई घायल, जानिए प्रशासन ने क्या किया

    बोकारो(BOKARO ): बोकारो में हादसा होते- होते बचा. वैसे झंझट तो शुरू हो ही गया था. रामनवमी के जुलूस पर रोड़ेबाजी की वजह से मामला बिगड़ गया था. प्रशासन ने किसी तरह मामले को संभालने का प्रयास किया. प्रशासन ने घटना वाले गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए हैं.

    जानिए क्या हुआ पूरा मामला

     रामनवमी का जुलूस जा रहा था. जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के घटियाली पंचायत स्थित जाला गांव में रामनवमी के जुलूस पर और असामाजिक तत्वों ने रोड़ेबाजी की. इस रोड़ेबाजी में कार्यपालक अभियंता अमृत टोपनो जो मजिस्ट्रेट की ड्यूटी में थे, उन्हें चोट लगी. तनाव बढ़ गया फिर अतिरिक्त पुलिस बल वहां पर भेजे गए. रामनवमी का जुलूस अपने तय मार्ग से जा रहा था. इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने प्रशासन से जुलूस के रूट के संबंध में सरकारी आदेश की मांग की. इस पर पुलिस से  बहस शुरू हो गई. और फिर इसी दौरान प्रशासन पर रोड़ेबाजी शुरू हो गई.

    मामला गंभीर होते देख जिला नियंत्रण कच्छ को सूचना दी गई. चैस एसडीओ ओम प्रकाश गुप्ता दलबल के साथ वहां पहुंचे. प्रशासन ने थोड़ी शक्ति दिखाई. त्रिपक्षीय वार्ता कराई गई फिर मामला किसी तरह से शांत हुआ. इस प्रकार एक बड़ा मामला होने से बच गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news