राजकीय श्रावणी मेला 2025 : स्वास्थ्य विभाग की बेहतर रहेगी व्यवस्था, कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर विभाग-स्वास्थ्य मंत्री

    राजकीय श्रावणी मेला 2025 : स्वास्थ्य विभाग की बेहतर रहेगी व्यवस्था, कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर विभाग-स्वास्थ्य मंत्री

    देवघर(DEOGHAR): आगामी 11 जुलाई से मासव्यापी राजकीय श्रावणी मेला 2025 का आयोजन किया जाएगा. इस मेला में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी भूमिका रहती है क्युकी लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन देवघर आते है. ऐसे में इनके स्वास्थ्य के प्रति विभाग गंभीर है और लगातार इस आयोजन को लेकर विधि व्ययस्थ बनाने में लगी है. वहीं इस मौके पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि इस बार श्रावणी मेला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बहुत बढ़िया व्यवस्था रहेगी. दवाई, एम्बुलेंस की मुकम्मल व्यवस्था, और विशेषज्ञ डॉक्टर के अलावा नर्स की संख्या भी पिछले साल से ज्यादा होगी.

    इधर देश मे तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना के मामले पर बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ अंसारी ने कहा कि पूरे राज्य में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. सभी पीएचसी, सीएचसी, सदर अस्पताल में ऑक्सिजन और आइसोलेशन वार्ड भी तैयार है. किट भी उपलब्ध करा दिया गया है, और कोई भी इंसान कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उनका समुचित इलाज किया जाएगा. खासकर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिनमे खांसी बुखार के लक्षण दिखते हैं उनकी जांच की जा रही है. ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति पॉज़िटिव आया तो उनका समुचित इलाज भी किया जाएगा. वहीं अगर कोरोना के लक्षण नहीं मिले तब उचित इलाज कर घर भेज दिया जा रहा है. हालांकि केंद्र सरकार द्वारा कोरोना को लेकर कोई गाइडलाइन नहीं आने की बात कहते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इससे डरने की जरूरत नहीं है.


    रिपोर्ट : ऋतुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news