लोहरदगा पहुंचे राज्यपास सीपी राधाकृष्णन, कई योजनाओं का लिया जायजा, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

    लोहरदगा पहुंचे राज्यपास सीपी राधाकृष्णन, कई योजनाओं का लिया जायजा, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

    लोहरदगा (LOHARDAHA) : झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन आज सड़क मार्ग से लोहरदगा पहुंचे. जहां उन्होंने सबसे पहले सदर प्रखंड के भक्सो गांव पहुंचे. यहां राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दे कर  सम्मािनत किया गया. जिसके बाद राज्यपाल सदर प्रखंड के भक्सो और रामपुर गांव में मनरेगा अंतर्गत बागवानी, आंगनवाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह सदस्यों के साथ-साथ लाभुकों से वार्तालाप कर विभिन्न विषयों की चर्चा की.

    कई योजनाओं का लिया जायजा

    राज्यपाल ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं का जायजा भी लिया. पीएम आवास योजना, पीएम जीएसवाई योजना सहित योजनाओं की जानकारी साझा किया. साथ ही राज्यपास के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है.   

    सबको मिलकर करना होगा गांव का विकास

    राज्यपाल अंग्रेजी भाषा में अपनी बातों को ग्रामीणों के समक्ष रख रहे थे और उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने उनके बातो को अनुवाद कर ग्रामिणों के लिए दुभाषिए का काम कर रहे थे. इस दौरान राज्यपाल ने ग्रामीणों से बात करते हुए कहा कि गांव के विकास के लिए सबको मिलकर काम करना होगा. अपने निजी स्वार्थ को दरकिनार करते हुए पूरे समाज के विकास के लिए सब मिलकर काम करें तब ही आपके गांव का विकास होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वयं सहायता समूह के रूप में एकजुट होकर परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर करें. अंत में उन्होंने कहा कि मैं खुद तमिलनाडु के बहुत ही छोटे गांव व छोटे परिवार से आता हूं. इसलिए मैं लोहरदगा के गांवों को देखने आया हूं कि यहां लोगों का जीवन कैसा है और विकास का काम किस तरह से हो रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news